मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रहा है। योजना से ₹5 लाख का ऋण प्राप्त कर वाराणसी की अदिति सिंह ने उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायी मिसाल पेश की है।
Government of UP
Verified account This account is verified because it is a government or multilateral organization account. Learn more@UPGovt
Official Twitter handle of the Government of Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक अकाउंट
206 Following 4.3M Followers 108K Posts
Latest posts 5
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में गन्ना किसानों को बेहतर सुविधाओं, पारदर्शी व्यवस्था और डिजिटल सेवाओं का लाभ मिल रहा है। ई-गन्ना प्रणाली के माध्यम से गन्ना सर्वे, कैलेंडर, पर्ची, तौल और भुगतान से संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है।
0:46
माफिया के बाद अब युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले नशे के सौदागरों की बारी है। नशे का कारोबार कर नौजवानों का करियर तबाह करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी कि उनका अपना करियर भी तबाह हो जाएगा।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
युवा तकनीक का उपयोग करें, लेकिन उसे स्वयं पर हावी न होने दें। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर चीज सच नहीं होती। किसी भी सामग्री को साझा करने से पहले उसकी सत्यता जाचें और डिजिटल सुरक्षा का ध्यान रखें।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
दीक्षा से दक्षता का संचार,
हुनर से स्वर्णिम भविष्य का विस्तार...
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश युवाओं को कौशलयुक्त, आत्मनिर्भर और रोजगारपरक बनाने की दिशा में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि युवाओं की प्रतिभा को निखारकर उन्हें आधुनिक तकनीकी कौशल से जोड़ते हुए उज्ज्वल भविष्य के अवसर प्रदान किए जाएं।
इसी क्रम में पहली बार लखनऊ में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITIs), राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (NSTIs) और प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के 52 राष्ट्रीय टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में युवाओं की कौशल प्रतिभा और उपलब्धियों को नई पहचान मिलेगी। यह आयोजन युवाओं को हुनर, नवाचार और कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेगा।
प्रदेश सरकार द्वारा कौशल विकास एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देते हुए युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं, जिससे उत्तर प्रदेश कुशल मानव संसाधन और आत्मनिर्भर युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
📌 कार्यक्रम विवरण
🗓️ दिनांक: 21 नवंबर, 2026
🕔 समय: सायं 5:00 बजे
📍 स्थान: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ