Twitxy Saved

Agriculture INDIA

Verified account This account is verified. Learn more

@AgriGoI

This is official Twitter Handle of the Department of #Agriculture & #Farmers Welfare, Ministry of Agriculture & Farmers Welfare, Government of India
New Delhi agriwelfare.gov.in Joined May 2013
223 Following 611K Followers 62K Posts

Latest posts 5

Pinned post

Agriculture INDIA Verified account @AgriGoI
सभी देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएँ!

जब भगवान श्रीराम चौदह वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे, तब अयोध्यावासियों ने केवल अपने राजा का स्वागत नहीं किया था। उन्होंने सत्य की विजय, मर्यादा की प्रतिष्ठा और धर्म के पुनरागमन का उत्सव मनाया था। रामराज्य का अर्थ केवल समृद्ध राज्य नहीं, बल्कि ऐसा समाज है जहाँ शासन में न्याय हो, समाज में समरसता हो और हर व्यक्ति के जीवन में सम्मान हो।

आज माता लक्ष्मी का पूजन है। आज ही के दिन समुद्र मंथन से माँ लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। लक्ष्मी केवल भौतिक धन की नहीं, धर्म और सत्य की भी देवी हैं, जो सत्कर्मों से प्राप्त होती हैं।

लेकिन मैं मानता हूँ कि माँ लक्ष्मी की कृपा का सबसे सुंदर स्वरूप तब दिखता है, जब किसी गरीब के घर पहली बार खुशहाली आती है, किसी किसान के चेहरे पर संतोष की मुस्कान आती है, और किसी बहन के हाथ में आत्मनिर्भरता का सामर्थ्य आता है।

आज भारत की दीपावली का विशेष अर्थ है। विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार 2011 से 2023-24 के बीच लगभग 50 (49.6) करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। अत्यधिक गरीबी की दर 27.1 प्रतिशत से घटकर 2.6 प्रतिशत रह गई है। यह प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व का परिणाम है। रोजगार के अवसर बढ़े हैं और अन्न के भंडार भरे हैं।

दीपावली श्रम और सृजन का भी उत्सव है। कुम्हार का दीप, किसान का धान्य, शिल्पकार की कला, ये सब मिलकर इस पर्व को पूर्णता देते हैं। इसलिए आज स्वदेशी खरीदें, वोकल फॉर लोकल अपनाएँ।

आप सभी को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएँ

#HappyDeepawali #FestivalOfLights #ProsperityForAll #VocalForLocal #AtmanirbharBharat
4:25
0 replies 22 reposts 29 likes 3K views View on X
Agriculture INDIA Verified account @AgriGoI
खेत बचाओ अभियान 2026 | मीडिया हाइलाइट्स

अच्छी खेती की शुरुआत स्वस्थ मिट्टी से होती है। इसी सोच के साथ ‘खेत बचाओ अभियान 2026’ के जरिए किसानों को मिट्टी का ध्यान रखने और खेती में सही तरीकों को अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

#KhetBachaoAbhiyan2026 #HealthySoil #SoilConservation #NaturalFarming #AgriGoI
0:41
0 replies 8 reposts 9 likes 2.2K views View on X
Agriculture INDIA Verified account @AgriGoI
किसान भाइयों और बहनों, सुबह हो या शाम, खेती से जुड़े अपने सवाल पूछिए भारती एआई सहायिका से।

155261 पर कॉल करें या क्यूआर कोड स्कैन करके चैट करें।

#BharatVISTAAR #BhartiAI #DigitalAgriculture #FarmerSupport #DigitalIndia
2 replies 14 reposts 21 likes 3.3K views View on X
Agriculture INDIA Verified account @AgriGoI
From Farmers' Fields direct to your Kitchen 🌾🍚

Bring home Rice Flour from Unishbisha Kisan Agragami Farmers Producer Co Ltd #FPO- add traditional touch to your festive cooking.

Perfect for preparing traditional delicacies, festive snacks & regional favourites.🥣

FPO Contact: Sh Biswajit 9091541084
Click to buy product directly from FPO:
mystore.in/en/product/ric…

#FestiveCooking #TraditionalFoods #VocalForLocal