Twitxy Saved

District Aurangabad

Verified account This account is verified. Learn more

@ArngDistrict

#IPRDAurangabad. Official handle of District Administration Aurangabad. #Address: DPRO Office, Collectorate, Aurangabad, Bihar- 824101
Aurangabad, Bihar aurangabad.bih.nic.in Joined May 2020
161 Following 2.6K Followers 5.9K Posts

Latest posts 5

District Aurangabad Verified account @ArngDistrict
🙏☀️ ओडिशा से देव पहुंचे श्रद्धालु ने सूर्यकुंड तालाब पर संध्याकालीन अर्घ्य के दौरान देव के पौराणिक एवं ऐतिहासिक सूर्य मंदिर के धार्मिक महत्व को साझा किया।
साथ ही देव कार्तिक छठ मेला-2026 में जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं आवागमन के लिए की गई व्यापक व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

आस्था, श्रद्धा और सुव्यवस्थित आयोजन का संगम – देव कार्तिक छठ मेला-2026!
#SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #ChhathMahaparv #AurangabadBihar #BiharTourism
@IPRDBihar @BiharRevenue
1:47
District Aurangabad Verified account @ArngDistrict
🙏☀️ ओडिशा से देव पहुंचे श्रद्धालु ने सूर्यकुंड तालाब पर संध्याकालीन अर्घ्य के दौरान देव के पौराणिक एवं ऐतिहासिक सूर्य मंदिर के धार्मिक महत्व को साझा किया।

साथ ही देव कार्तिक छठ मेला-2026 में जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं आवागमन के लिए की गई व्यापक व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

आस्था, श्रद्धा और सुव्यवस्थित आयोजन का संगम – देव कार्तिक छठ मेला-2026!
#SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #ChhathMahaparv #AurangabadBihar #BiharTourism
@IPRDBihar @officecmbihar @BiharRevenue
1:47
District Aurangabad Verified account @ArngDistrict
🙏☀️ देव कार्तिक छठ मेला-2026 | आस्था, श्रद्धा और लोककल्याण का पावन संगम

🌅 लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर देव स्थित ऐतिहासिक सूर्यकुंड में संध्याकालीन अर्घ्य के दौरान जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद श्री उपेंद्र नाथ वर्मा ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की।

🙏 इस अवसर पर दोनों वरीय पदाधिकारियों ने भगवान सूर्य से समस्त जिलावासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। साथ ही सभी छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

✨ पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व की देव नगरी में आयोजित देव कार्तिक छठ मेला-2026 में देश के विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालु भगवान भास्कर के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

🤝 जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने छठ महापर्व के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन में सभी की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।

🌞 छठी मईया एवं भगवान भास्कर की कृपा समस्त जिलावासियों पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार हो।

#SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #ChhathPuja #AurangabadBihar #DistrictAdministration
@IPRDBihar @BiharRevenue @officecmbihar
District Aurangabad Verified account @ArngDistrict
🙏☀️ देव कार्तिक छठ मेला-2026 : संध्याकालीन अर्घ्य के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर देव स्थित ऐतिहासिक सूर्यकुंड में संध्याकालीन अर्घ्य के दौरान जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद श्री उपेंद्र नाथ वर्मा ने सूर्यकुंड सहित संपूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा सुगम आवागमन के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

🔹 सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन: घाटों एवं मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग तथा सतत निगरानी की व्यवस्था।

🔹 यातायात एवं आवागमन: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निर्धारित रूट, यातायात प्रबंधन एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति।

🔹 स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवा: विभिन्न स्थलों पर स्वास्थ्य शिविर, चिकित्सा दल, एसडीआरएफ की टीम एवं गोताखोरों की तैनाती।

🔹 मूलभूत सुविधाएं: मेला क्षेत्र एवं छठ घाटों पर स्वच्छता, पर्याप्त प्रकाश, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था।

🔹 नियंत्रण एवं निगरानी: नियंत्रण कक्ष के माध्यम से व्यवस्थाओं की सतत निगरानी एवं श्रद्धालुओं की समस्याओं का त्वरित समाधान।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी अपने निर्धारित स्थलों पर उपस्थित रहकर पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

🙏 जिला प्रशासन, औरंगाबाद की श्रद्धालुओं से अपील है कि निर्धारित मार्गों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से छठ महापर्व के आयोजन में सहयोग प्रदान करें।

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सेवा के लिए जिला प्रशासन सदैव तत्पर!

#SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #ChhathMahaparv #AurangabadBihar #DistrictAdministration
@IPRDBihar @BiharRevenue
0 replies 2 reposts 12 likes 822 views View on X
District Aurangabad Verified account @ArngDistrict
🧹🌸 देव कार्तिक छठ मेला-2026 में स्वच्छता का विशेष ध्यान!

देव कार्तिक छठ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए टेंट सिटी के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था निरंतर जारी है। सफाई कर्मियों द्वारा नियमित रूप से परिसर की सफाई एवं कचरे का निष्पादन किया जा रहा है, ताकि आवासन स्थल स्वच्छ एवं व्यवस्थित बना रहे।

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।
🙏 स्वच्छ देव, सुंदर देव और सुरक्षित देव!
जय छठी मैया! 🌞
#SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #CleanDev #SwachhBharat #AurangabadBihar
@IPRDBihar
0:29