Twitxy Saved

Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh

@CBCLucknow

Official account of Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh under Ministry of Information and Broadcasting, Govt. of India
Aliganj, Lucknow cbcindia.gov.in Joined July 2016
227 Following 3.1K Followers 82K Posts

Latest posts 5

Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh @CBCLucknow
काशी तमिल संगमम् 5.0 के लिए तैयार हो जाइए।

नमो घाट पर संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक उत्सवों से लेकर पारंपरिक कला, हथकरघा, खान-पान के विविध अनुभवों और आध्यात्मिक यात्राओं तक, काशी तमिल संगमम् 5.0 में हर किसी के लिए कुछ खास होगा।

#KashiTamilSangamam5
0:57
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh @CBCLucknow
काशी तमिल संगमम् 5.0 के अंतर्गत ‘तिरुक्कुरल पयिल्वोम’ के साथ एक बार फिर तिरुक्कुरल की कालजयी ज्ञान परंपरा और उस साझा सांस्कृतिक विरासत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो पीढ़ियों से दोनों क्षेत्रों को जोड़ती आ रही है।

#KashiTamilSangamam5
0:14
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh @CBCLucknow
काशी तमिल संगमम् 5.0 के माध्यम से तिरुक्कुरल की कालजयी शिक्षाओं को देशभर के विद्यार्थियों तक पहुँचाया जा रहा है। इसके तहत शिक्षण, डिजिटल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ गैर-तमिल भाषी विद्यार्थियों की सहभागिता पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

#KashiTamilSangamam5
0:54
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh @CBCLucknow
15वीं शताब्दी में राजा पराक्रम पांड्य ने काशी के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा से प्रेरित होकर तेनकासी में विश्वनाथ मंदिर का निर्माण कराया था।

‘दक्षिण की काशी’ के नाम से प्रसिद्ध तेनकासी, सदियों पुराने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों की जीवंत मिसाल है।

#KashiTamilSangamam5
Central Bureau of Communication, Uttar Pradesh @CBCLucknow
भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र की विविध संस्कृतियों, रोचक कहानियों और सिनेमा की विशिष्ट अभिव्यक्तियों को 57वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में प्रमुख स्थान मिलेगा।

इस महोत्सव के प्रतिष्ठित भारतीय पैनोरमा खंड के लिए पूर्वोत्तर की चार फिल्मों का चयन किया गया है। 20 से 28 नवम्बर 2026 तक गोवा में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में पूर्वोत्तर की दो फीचर फिल्में और दो गैर-फीचर फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।

इनके माध्यम से दर्शकों को इस क्षेत्र की मूल विरासत, सामाजिक बदलावों और आम जनजीवन की झलक देखने को मिलेगी।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें: pib.gov.in/PressReleasePa…
View quoted post on X