विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से छूटे पात्र नागरिकों को एक और अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आज रांची जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष ‘एक और अवसर’ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के माध्यम से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने एवं मतदाता सूची से संबंधित त्रुटियों के निराकरण के लिए आवश्यक जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई गई।
कैंप का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक आयोजित की गई। साथ ही मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम शामिल कराने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चुनाव पाठशाला का भी आयोजन किया गया।
विशेष कैंप के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ASDD (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट) सूची का पुनः प्रकाशन किया गया। सूची में यदि किसी पात्र नागरिक का नाम शामिल पाया गया, तो उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 अथवा इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त नो मैपिंग, लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी एवं अन्य श्रेणियों से संबंधित मतदाताओं की सूची भी संबंधित मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई। ऐसे मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी पात्रता से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
वहीं, 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके ऐसे पात्र भारतीय नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, उनसे फॉर्म-6 प्राप्त करने की प्रक्रिया भी पूरी की गई, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जा सके।
@prdjharkhand
@ceojharkhand
@ECISVEEP