जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा सीएमआईएस पोर्टल एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में निर्माणाधीन एवं पूर्ण परियोजनाओं तथा भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई । समीक्षा में भौतिक एवं वित्तीय प्रगति औसत से कम पाये जाने पर 10 कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाये जाने के निर्देश दिए गए । लम्बित परियोजनाओं को 30 दिसंबर तक पूर्ण करने तथा सभी पूर्ण परियोजनाओं के ३० नवंबर तक हस्तान्नतरण की कार्यवाही पूर्ण कर परियोजना को जनोपयोगी बनाये जाने के निर्देश दिए गए ।
DM BAHRAICH
Verified account This account is verified. Learn more@DMBahraich
Official Handle of District Magistrate Bahraich, Uttar Pradesh
338 Following 93K Followers 12K Posts
Latest posts 5
कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आमजन की शिकायतों की सुनवाई कर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गए ।
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य व प्रधानाचार्यों का के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया ।शिक्षकों को दिनांक १६ नवम्बर से ३० नवम्बर तक परिजनों के साथ स्व-गणना करने तथा छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को स्वगणना हेतु प्रेरित करने के लिए अपील की गई ।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक में लम्बित ऋण पत्रावलियों को 25 नवम्बर तक निस्तारित करने तथा योजना के अन्तर्गत अधिकाधिक आवेदन कराते हुए इस वर्ष के लक्ष्य के सापेक्ष माह दिसम्बर 2026 तक 6000 पीएम सूर्य घर संयंत्रों की स्थापना का कार्य पूर्ण करने तथा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों,बैंक प्रबंधकों एवं वेण्डर को सम्मानित करने के निर्देश दिए गए ।
मा.मुख्यमंत्री जी द्वारा राजस्व विभाग के नव चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र का वितरण एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत 4300 लाभार्थियों के बैंक खातों में अन्तरित की गई रू. 215 करोड़ की सहायता राशि। जनपद में मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण। मा0 सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड ने मा0 विधायक नानपारा राम निवास वर्मा व जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के साथ 15 लाभार्थियों को रू. 58 लाख 75 हज़ार सहायता राशि के डेमो चेक का किया वितरण। जनपद के 130 लाभार्थियों के खातों में पहुंची रू. 5.02 करोड़ की सहायता राशि।