Twitxy Saved

District Magistrate, Barabanki (Official)

Verified account This account is verified. Learn more

@DM_Barabanki

Ishan Pratap Singh, IAS
Barabanki,Uttar Pradesh, India barabanki.nic.in Joined June 2018
115 Following 111K Followers 6.3K Posts

Latest posts 5

District Magistrate, Barabanki (Official) Verified account @DM_Barabanki
मा० प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री (कारागार) श्री सुरेश राही जी ने मा० जनप्रतिनिधियों एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में कानून व्यवस्था, विकास कार्यों तथा विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मा० मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने, विकास कार्यों में तेजी लाने,गौवंश संरक्षण व कृषिक हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करने के निर्देश दिए।
@CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
1 replies 2 reposts 6 likes 1.2K views View on X
District Magistrate, Barabanki (Official) Verified account @DM_Barabanki
आज कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में #जनता_दर्शन में आमजन की समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया।
@UPGovt
@CMOfficeUP
@InfoDeptUP
0 replies 1 reposts 5 likes 1.1K views View on X
District Magistrate, Barabanki (Official) Verified account @DM_Barabanki
'स्मार्ट बनें, सुरक्षा चुनें' के संदेश के साथ आज सड़क सुरक्षा पखवाड़े (16 से 30 नवम्बर) का शुभारंभ कर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई। सभी से अपील है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। तेज रफ्तार एवं लापरवाही से बचें तथा यातायात नियमों को अपनी आदत बनाएं। आपकी सावधानी ही आपके और आपके परिवार की सुरक्षा है।@CMOfficeUP @UPGovt
@InfoDeptUP
0 replies 1 reposts 10 likes 1.4K views View on X
District Magistrate, Barabanki (Official) Verified account @DM_Barabanki
जनगणना-2027 के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी स्वगणना की। जनपदवासियों से अपील है कि वे भी 30 नवम्बर 2026 तक se.census.gov.in पर जाकर घर बैठे अपने परिवार का विवरण दर्ज कर स्वगणना अवश्य पूर्ण करें। जनगणना देश के विकास की योजनाओं एवं नीतियों के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है। इस राष्ट्रीय कार्य की सफलता प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता पर निर्भर है। आइए, जिम्मेदार नागरिक बनें और जनगणना-2027 में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
@CMOfficeUP
@CensusIndia2027 @DCO_UP
1 replies 9 reposts 33 likes 2.3K views View on X
District Magistrate, Barabanki (Official) Verified account @DM_Barabanki
श्री लोधेश्वर महादेवा धाम में 06 से 12 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय महादेवा महोत्सव-2026 को भव्य, दिव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के लिए तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। महोत्सव में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्थानीय कलाकारों की सहभागिता, क्रीड़ा प्रतियोगिताओं एवं विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं यातायात की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।महोत्सव के आयोजन के साथ-साथ महादेवा धाम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए भी सुनियोजित प्रयास किए जा रहे हैं।
@CMOfficeUP
@UPGovt
@InfoDeptUP