#आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि व्यक्तिगत शौचालय निर्माण एवं भुगतान की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण कराई जाए। सामुदायिक शौचालयों का नियमित संचालन, गांवों में स्वच्छता व्यवस्था, प्लास्टिक कचरे का प्रभावी संग्रहण एवं निस्तारण तथा आरसीसी सेंटरों का पूर्ण क्षमता से संचालन सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में अनावश्यक विलंब एवं लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिवों के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही करने तथा लंबित अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर ग्राम पंचायतों के निर्माण के लिए सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें।
#स्वच्छ_एटा_स्वस्थ_एटा #स्वच्छ_भारत_मिशन #ग्रामीण_विकास #जनसेवा
@CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @InfoDeptUP @commissionerali