Twitxy Saved

रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India

Verified account This account is verified. Learn more

@DefenceMinIndia

Office of the Raksha Mantri/ Defence Minister of India
Kartavya Bhawan-2, New Delhi mod.nic.in Joined September 2017
289 Following 1.4M Followers 17K Posts

Latest posts 5

रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India Verified account @DefenceMinIndia
शेराथांग जैसे monuments का, किसी भी सभ्यता व संस्कृति के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान होता है। इस war memorial ने, हमारे जवानों की बहादुरी को इतिहास में हमेशा के लिए अंकित कर दिया है। अब, चाहे कितनी भी पीढ़ियां चली जाएँ, लेकिन जब तक यह स्थल रहेगा, तब तक यह इस क्षेत्र के लोगों को, हमारे जवानों के शौर्य से परिचित कराएगा, उन्हें प्रेरणा देगा: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh
1 replies 3 reposts 17 likes 2.9K views View on X
रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India Verified account @DefenceMinIndia
जिस प्रकार दीपावली का दीया, बिना शोर किये, अंधेरे से लड़ता है। आपका जीवन भी ऐसा ही है। आप शोर नहीं करते, लेकिन अपनी उपस्थिति से पूरे देश को सुरक्षा का भरोसा देते हैं। जब देश त्योहार मनाता है, तब भी आप सीमाओं पर चौकस रहते हैं। आपके कारण देश के नागरिक चैन से सोते हैं। आपके कारण दीपावली के दीये और भी रोशन लगते हैं: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh
6 replies 5 reposts 34 likes 3.3K views View on X
रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India Verified account @DefenceMinIndia
तकनीक कितनी भी आधुनिक हो, अगर जवान के अंदर अनुशासन और साहस नहीं है, तो तकनीक बेकार है। आपका अनुशासन ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। आप जिस चौकी पर हैं, वहाँ आपका व्यवहार, आपकी वर्दी, आपकी भाषा और आपका संयम, स्थानीय लोगों के मन में सेना की छवि बनाता है। शेराथांग और आसपास के क्षेत्रों में आम लोगों का सेना के प्रति बहुत स्नेह है। उस स्नेह को बनाए रखना भी आपकी ज़िम्मेदारी है: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh
3 replies 2 reposts 33 likes 4.9K views View on X
रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India Verified account @DefenceMinIndia
जब मैं यहाँ शेराथांग में खड़ा हूँ, तो मुझे लगता है कि आप सब एक-एक ‘दिये’ के समान हैं। आपकी रोशनी सिर्फ़ इस चौकी तक सीमित नहीं है। आपकी रोशनी देश के हर घर तक पहुँच रही है: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh
रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India Verified account @DefenceMinIndia
आप सभी को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएँ। मैं शेराथांग war memorial के उन शहीदों को नमन करता हूँ, जिन्होंने हमारे लिए अपने प्राणों तक के बलिदान दे दिये। आज हम अपने घरों में जो दीपावली के दीप जला पा रहे हैं, उसके पीछे हमारे वीर सैनिकों का सर्वोच्च बलिदान है। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा की है। मैं उनके परिवारों को भी दीपावली की शुभकामनाएँ देता हूँ: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh