Twitxy Saved

DM Amethi

Verified account This account is verified. Learn more

@DmAmethi

A District Magistrate (DM) in India holds a crucial role in ensuring the effective administration and governance of the district
Amethi Uttar Prdeash India amethi.nic.in Joined November 2019
136 Following 70K Followers 10K Posts

Latest posts 5

Pinned post

DM Amethi Verified account @DmAmethi
🇮🇳 जनगणना–2027 | जनपद अमेठी

हमारी जनगणना, हमारा विकास!

जनगणना–2027 में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं अधिक से अधिक नागरिकों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने हेतु सभी जनपदवासियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु जिलाधिकारी श्री शशांक चौधरी की विशेष अपील।

जनगणना देश के विकास एवं भविष्य की योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। सभी नागरिक स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाएं तथा घर आने वाले प्रगणकों को सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं।

क्योंकि हर घर की भागीदारी से ही बनेगी देश की सही तस्वीर!

📱 अब अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करें और जनगणना के इस राष्ट्रीय अभियान में सहभागी बनें।

🌐 स्व-गणना पोर्टल:
se.census.gov.in

स्व-गणना की अवधि:
16 से 30 नवंबर 2026

जनगणना की अवधि:
01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027

स्व-गणना पूर्ण करने के उपरांत प्राप्त यूनिक आईडी सुरक्षित रखें तथा घर आने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराएं। जनगणना कार्य में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

आपकी सही जानकारी, देश के सुनहरे भविष्य की आधारशिला!

🇮🇳 जनगणना–2027
हमारी जनगणना, हमारा विकास!
@CMOfficeUP
@CensusIndia2027
2:16
DM Amethi Verified account @DmAmethi
जनपद में आमजन को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा निरंतर जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज 17 नवंबर को Food Safety on Wheel (FSW) वैन के माध्यम से गौरीगंज एवं रामनगर क्षेत्र के 15 खाद्य प्रतिष्ठानों में मिठाई, चटनी, मसाले, दाल, तेल सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच की गई।

जांच के दौरान वंदना स्वीट हाउस की चटनी एवं पार्थ सरकार के लड्डू में रंग की अधिकता पाई गई, जबकि अन्य प्रतिष्ठानों पर जांचे गए विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने मानक के अनुरूप पाए गए।

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार का अभियान प्रत्येक माह जनपद के विभिन्न बाजारों में संचालित किया जा रहा है।

खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं गुणवत्ता से संबंधित कमियों पर प्रभावी निगरानी रखते हुए आमजन के स्वास्थ्य एवं हितों की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
#Amethi
DM Amethi Verified account @DmAmethi
आज दिनांक 17.11.2026 को मा. राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ शासन की विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मा. प्रभारी मंत्री जी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सभी अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने जल जीवन मिशन की लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने, विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखने, किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, पात्र लाभार्थियों को आवासीय सुविधा का लाभ देने, छात्रवृत्ति के लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण करने तथा स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा एवं रोजगारपरक योजनाओं की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाने पर जोर दिया।

मा. प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित रहे। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए। सभी अधिकारी अपने विभागीय दायित्वों के प्रति संवेदनशील रहते हुए पूरी निष्ठा एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप विकास योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंच सके।

बैठक में निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना प्रक्रिया में जनपदवासियों से बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील भी की गई।

बैठक में मा. प्रभारी मंत्री जी को आश्वस्त किया गया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का संबंधित अधिकारियों के माध्यम से समयबद्ध एवं प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

इसके उपरांत मा. प्रभारी मंत्री जी ने चौहनापुर स्थित कान्हा गौशाला का स्थलीय निरीक्षण कर गौपूजन किया तथा गोवंश को गुड़ एवं केला खिलाया। उन्होंने गोवंश के संरक्षण, समुचित भरण-पोषण एवं बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना तथा विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#Amethi
DM Amethi Verified account @DmAmethi
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 | अमेठी

आज दिनांक 17.11.2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची की जानकारी साझा की तथा सभी प्रतिनिधियों को मतदाता सूची उपलब्ध कराई।

सभी राजनीतिक दल अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त कर उन्हें सक्रिय करें तथा संबंधित बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक पात्र नागरिकों, विशेषकर नए युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग करें।

जनपद के सभी 1548 मतदेय स्थलों पर 21, 22, 28 एवं 29 नवंबर 2026 को विशेष अभियान आयोजित होगा। इन तिथियों में बीएलओ अपने बूथों पर आवश्यक प्रपत्रों के साथ उपस्थित रहेंगे।

दिनांक 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6, नाम विलोपन के लिए फार्म-7 तथा विवरणों में संशोधन के लिए फार्म-8 भरकर आवेदन किया जा सकता है।

अपील है कि सभी नागरिक मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांचें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

#Amethi #VoterList #SSR2027 #ElectionCommission
DM Amethi Verified account @DmAmethi
आज दिनांक 17.11.2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।