Governor of Uttar Pradesh
@GovernorofUp
Official Twitter Account of Jan Bhavan Uttar Pradesh
8 Following 45K Followers 6.4K Posts
Latest posts 5
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने पारुल विश्वविद्यालय, वड़ोदरा, गुजरात का भ्रमण किया। पारुल विश्वविद्यालय एवं प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय तथा प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय के मध्य दो एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से आज गोपाष्टमी के पावन अवसर पर जन भवन परिसर स्थित गौशाला में विशेष सचिव, श्री राज्यपाल श्री श्रीप्रकाश गुप्ता सहित जन भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गायों का पूजन-अर्चन किया तथा उन्हें गुड़, रोटी एवं हरा चारा खिलाकर गौसेवा की।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उनका अदम्य साहस, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी। उनका जीवन राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त वि0वि0, प्रयागराज तथा प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) वि0वि0, प्रयागराज के शैक्षणिक प्रतिनिधिमंडल के साथ डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय, अहमदाबाद का भ्रमण किया, तीनों विश्वविद्यालयों के मध्य एमओयू हुआ।