Twitxy Saved

इन्दरसिंह परमार

Verified account This account is verified. Learn more

@Indersinghsjp

मंत्री- उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग, मप्र शासन।
प्रभारी मंत्री - पन्ना एवं दमोह
Madhya Pradesh, India indersinghparmar.in Joined December 2016
204 Following 249K Followers 30K Posts

Latest posts 5

इन्दरसिंह परमार Verified account @Indersinghsjp
महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् एवं भारत रत्न, महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

भारतीय संस्कृति और आधुनिक शिक्षा के समन्वय के ध्येय से उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की। उनका त्याग और समर्पण प्रेरणा देता रहेगा।

#पंडित_मदन_मोहन_मालवीय
#PanditMadanMohanMalaviya
इन्दरसिंह परमार Verified account @Indersinghsjp
भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के पावन पर्व भाई दूज की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

प्रेम और समर्पण का यह पवित्र पर्व आप सभी के जीवन में मधुरता अक्षुण्ण रखे, यही मंगलकामना है।

#BhaiDooj
0:19
2 replies 2 reposts 11 likes 665 views View on X
इन्दरसिंह परमार Verified account @Indersinghsjp
न्याय, सत्य एवं सदाचार के प्रतीक भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पूजन दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!

भगवान श्री चित्रगुप्त जी से प्रार्थना है कि वे सभी को सत्य के मार्ग पर चलने, अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने तथा सदैव सत्कर्म करने की प्रेरणा एवं शक्ति प्रदान करें।
इन्दरसिंह परमार Verified account @Indersinghsjp
🚩 गौसेवा, किसान सम्मान और सनातन संस्कृति के संरक्षण का पावन संदेश!

श्री हाटकेश्वर धाम, ग्राम सेमली में आयोजित भव्य जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा समारोह में सहभागिता कर गोवर्धन महाराज का पूजन-अर्चन किया।

मालव माटी के गौरव, परम पूज्य संत श्री कमल किशोर जी नागर के पावन सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में गौवंश संरक्षण, गौपालकों के सम्मान एवं अन्नदाता किसानों के कल्याण का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर जिले की तीनों विधानसभाओं के 9 उत्कृष्ट गौपालकों को प्रथम ₹1 लाख, द्वितीय ₹50 हजार एवं तृतीय ₹25 हजार के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह जी सिसोदिया सहित जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

गौमाता की सेवा, अन्नदाता का सम्मान और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता ही हमारी सनातन संस्कृति की सच्ची पहचान है। 🙏🚩
#GovardhanPuja #गोवर्धन_पूजा #सेमली #हाटकेश्वर_धाम
1 replies 1 reposts 16 likes 858 views View on X
इन्दरसिंह परमार Verified account @Indersinghsjp
गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव।।

प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के पावन पर्व 'गोवर्धन पूजा' की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

#GovardhanPuja
0:20