Twitxy Saved

Kavinder Gupta

Verified account This account is verified. Learn more

@KavinderGupta

Governor of Himachal Pradesh
Former Dy. CM & Speaker J&K
Former Mayor Jammu
Jammu Joined February 2014
176 Following 8.1K Followers 15K Posts

Latest posts 5

Kavinder Gupta Verified account @KavinderGupta
महान हिंदुत्व पुरोधा, राम मंदिर आंदोलन के नायक एवं विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक श्रद्धेय श्री अशोक सिंघल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन।
Kavinder Gupta Verified account @KavinderGupta
अमर क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें शत-शत नमन।

गदर पार्टी के माध्यम से विदेशों में बसे भारतीयों को स्वतंत्रता के संकल्प के लिए एकजुट करने में उनका योगदान अद्वितीय था।

उनका समर्पण, देशभक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा की अमिट मिसाल है।
Kavinder Gupta Verified account @KavinderGupta
महान क्रांतिकारी, जनजातीय नायक, 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन एवं आप सभी को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी ने भारत माता के पैरों से परतंत्रता की बेड़ियां काटने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने अन्याय और शोषण के खिलाफ जंग लड़ी और अंग्रेजों को लोहे के चने चबाने पर मजबूर कर दिया था। भगवान बिरसा मुंडा जी का संपूर्ण जीवन प्रेरणा का अमर स्रोत है।

जल, जंगल, जमीन और जनजातियों की अस्मिता की रक्षा के लिए अपने जीवन की अंतिम सांस तक लड़ने वाले महान नायक पर देशवासियों को युगों-युगों तक गर्व रहेगा।

जन-जन के नायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के चरणों में बारंबार प्रणाम!

#JanjatiyaGauravDiwas
Kavinder Gupta Verified account @KavinderGupta
लोक आस्था एवं सूर्य की उपासना के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।