Twitxy Saved

Kranti Kumar

Verified account This account is verified. Learn more

@KraantiKumar

(जो मीडिया नही दिखाता, वो मैं दिखाता हूँ) Official Twitter Account Of Kranti Kumar. Love To Read And Write HISTORY, CINEMA And POLITICS.
Mumbai, India Joined November 2021
706 Following 134K Followers 18K Posts

Latest posts 5

Kranti Kumar Verified account @KraantiKumar
शाहरुख खान भी लगता है दोस्ती यारी और एहसान भूल जाने के मामले में दूसरा अमिताभ बच्चन साबित होंगे.

शाहरुख खान ने जय शाह को दूसरी बार ICC चीफ बनने पर ट्वीट कर बधाई दी. इतना बढ़ा स्टार प्रधानमंत्री या गृहमंत्री किसी बात पर बधाई देता तो समझ में आता,

लेकिन जय शाह को क्यों बधाई देकर प्रोमोशनल प्रचार कर रहा है ?

शाहरुख खान की पीठ लगता कमजोर हो गयी है लेकिन गांधी परिवार का एहसान नही भूलना चाहिए. जब 2010 में My Name Is Khan फिल्म की रिलीज़ पर संकट मंडरा रहा था. शिवसेना ने रिलीज़ का विरोध किया था क्यों कि तब शाहरुख खान ने IPL में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शामिल करने का समर्थन किया था.

5 फरवरी 2010 को राहुल गांधी ने मुंबई का दौरा किया. शिवसेना ने उनके दौरे का विरोध किया था.

• सुबह करीब 11 बजे मुंबई पहुंचे
• विले पार्ले के भाईदास हॉल में युवाओं से मिले
• अंधेरी से लोकल ट्रेन पकड़ी
• दादर होते हुए लोकल ट्रेन से घाटकोपर गए
• रमाबाई अम्बेडकर नगर में डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए

12 फरवरी 2010 को मुंबई के हर सिनेमा हॉल पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ My Name is Khan रिलीज़ हुई. तब महाराष्ट्र में कांग्रेस एनसीपी की सरकार थी. शाहरुख खान और करण जौहर ने मोटा प्रॉफिट कमाया. आज हवा का रुख देखकर शाहरुख खान रुख तय कर रहे किसका महिमा मंडन करना है ?
7 replies 7 reposts 49 likes 4.2K views View on X
Kranti Kumar Verified account @KraantiKumar
भारत में कुल 543 लोकसभा सीटें हैं. दक्षिण के 5 राज्यों को छोड़कर उत्तर भारत में 414 लोकसभा सीट है.

यानी उत्तर भारत के 414 लोकसभा सांसद संसद में बैठते हैं. UP और बिहार से 120 लोकसभा सांसद संसद में बैठे हैं.

पीवी नरसिम्हा राव और एचडी देवी गौड़ा को छोड़कर सारे प्रधानमंत्री उत्तर भारत से बने. देश की सारी नीति डिजाइन करने वाले ब्यूरोक्रेट्स में ज्यादातर उत्तर भारत के ही होते हैं.

दिल्ली में यमुना नदी का हाल देखिए. नेताओं ने छठ पूजा साफ पानी या स्विमिंग पूल में मनाया. दिल्ली में कुछ लोगों ने छठ पूजा यमुना नदी के उस हिस्से पर मनाया जहां ज़हरीली झाग बह रही थी.
11 replies 72 reposts 374 likes 8.7K views View on X
Kranti Kumar Verified account @KraantiKumar
पहली तस्वीर में जो महिला है वो हमारी पूर्वज है. हमारे मूलनिवासी पूर्वजों को इस तरह राक्षस भूत पिशाच बताकर अपमानित किया गया है.

दूसरी तस्वीर मुंबई के महिला रिपोर्टर की है जिसने छठ पूजा की आड़ में बिहारी समाज पर टिका टिप्पणी की.

महिला रिपोर्टर ज्यादा वायरल हो गयी. अब कुछ लोग महिला को राक्षस बताकर अपमानित कर रहे हैं. महिला ने जो कुछ बिहारियों पर कहा, उस पर सही या गलत की डिबेट हो सकती है.

लेकिन महिला ने जो सवाल UP और बिहार के विकास पर उठाया क्या उस पर बहस नही होनी चाहिए. देश की नीति जो टॉप ब्यूरोक्रेट्स तैयार करते हैं उनमें ज्यादातर उत्तर भारत के होते हैं.

राजनीति पर वर्चस्व उत्तर भारत के नेताओं का है. ज्यादातर प्रधानमंत्री UP से बने हैं. मोदी जी को भी प्रधानमंत्री बनना हुआ तो UP आना पड़ा. पूर्वी UP और बिहार का विकास नेताओं ने क्यों नही किया.

सवाल सभी नेताओं से है. हर पार्टी के नेताओं से है. संविधान इधर उधर जाकर रहने बसने कमाने का अधिकार देता है. लेकिन इसका मतलब ये तो नही हम अपने राज्य का विकास ना करें. नेताओं को जाति का प्रोटेक्शन हासिल है. हर नेता जाति की आड़ में छुपकर बैठा है. आप लोग सवाल राज ठाकरे से कर रहे. इस मराठी महिला पत्रकार से कर रहे हैं. दो चार सवाल अपनी अपनी जाति के नेताओं से भी करना सीखिए. नेता के बच्चे तो पलायन कर दिहाड़ी मजदूरी करने नही जा रहे हैं. आज आप और कल आपके बच्चे पलायन करेंगे.
21 replies 52 reposts 261 likes 16K views View on X
Kranti Kumar Verified account @KraantiKumar
2024 में ही शरद कपूर पर एक 32 साल की महिला ने अनुचित व्यवहार और जबरन चुने का आरोप लगाया था.

मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में FIR हुई थी. शरद कपूर ने आरोपों से इंकार किया था. तब ये आदमी गलत काम करने के लिए फिट था. दो साल बाद ये हालात है.

शरद कपूर पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखता है. इसके भी पूर्वज खैबर पख्तूनख्वा इलाके से हैं जहां कभी दिलीप कुमार, पृथ्वीराज कपूर और शाहरुख खान के पूर्वज रहते थे.

शरद कपूर नब्बे के दशक में मुंबई आता है. उसके पास सरनेम का प्रिविलेज था. महेश भट्ट ने इसे स्वाभिमान सीरियल और 1996 में दस्तक फ़िल्म में विलेन का बड़ा रोल दिया.

इसके बाद इसकी गाड़ी चल पड़ी. इसने कम से कम 40-47 फिल्मे की. अगर एक फ़िल्म का भी एवरेज फीस 10 लाख मान लिया जाए तो 4-5 करोड़ रुपए तो इसने कमाया होगा.

2004 से 2008 के बीच इस आदमी का जितना भी इंटरव्यू मैंने देखा है फालतू और वाहियात बात करता था. एक इंटरव्यू में कहा था रात को लड़कियों की पूजा की जाती है.

फ़िल्म इंडस्ट्री वालों के सुख में हम भागीदार नही होते हैं तो उनके दुख से हमें क्या लेना देना. इस आदमी से मुझे कोई सहानुभुति नही है. लेकिन रेस्क्यू करने वाले NGO को सलाम है.
21 replies 51 reposts 508 likes 122K views View on X
Kranti Kumar Verified account @KraantiKumar
भारत में जन्मदिन परंपरा बौद्ध सभ्यता में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य ने की थी.

यूनानी लेखक स्ट्रैबो के विवरण के आधार पर इतिहासकारों ने लिखा है कि मौर्य साम्राज्य में चंद्रगुप्त मौर्य का जन्मदिन हर साल भव्य समारोह के साथ मनाया जाता था.

सम्राट असोका का भी जन्मदिन मनाया जाता था. इस अवसर पर कुछ कैदियों को माफी देकर रिहा किया जाता था.

बुद्ध के जन्मदिवस पर उत्सव मनाने की परंपरा भी बहुत पुरानी है. वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है.

चीनी यात्री फाह्यान ने भारत में बौद्ध के सम्मान में जुलुआ और उत्सवों का उल्लेख किया है.