Twitxy Saved

Lt. Governor's Secretariat-Media Cell, A&N Islands

This account is verified because it is a government or multilateral organization account. Learn more

@MediaRN_ANI

This twitter account is managed by the Media Cell, Lt. Governor's Secretariat, Andaman and Nicobar Islands
Lok Niwas, A & N Islands andaman.gov.in/and_lg Joined May 2018
8 Following 20K Followers 7.9K Posts

Latest posts 5

Pinned post

Lt. Governor's Secretariat-Media Cell, A&N Islands @MediaRN_ANI
Consequent on being appointed as the 14th Lt Governor of Andaman & Nicobar Islands on 05th Sept. 2026 by Smt. Droupadi Murmu, Hon’ble President of India, Hon’ble @LG_ANI_DrDinesh Administered Oath of Office and Oath of Secrecy today at #LokNiwas. Oath was administered by Hon’ble Justice Ravindra Vithalrao Ghuge, Chief Justice of the Calcutta High Court, in the presence of senior dignitaries.
@rashtrapatibhvn
1 replies 1 reposts 46 likes 3.8K views View on X
Lt. Governor's Secretariat-Media Cell, A&N Islands @MediaRN_ANI
पंचोत्सव के पावन एवं हर्षोल्लासपूर्ण अवसर पर अंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह के समस्त द्वीपवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रेम, सद्भाव, करुणा एवं भाईचारे के मूल्यों को आत्मसात करने तथा समाज में एकता और पारस्परिक सम्मान को सुदृढ़ बनाने की प्रेरणा देता है।
आइए, इस शुभ अवसर पर हम जरूरतमंद एवं वंचित लोगों की सहायता करने तथा आपसी सद्भाव के साथ अपने द्वीपसमूह की शांति, समृद्धि और समावेशी विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लें।
ईश्वर से कामना है कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और नई आशाओं का प्रकाश लेकर आए।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ!

#AndamanNicobar #DigitalGovernance #HappyDiwali2026

@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @MinOfCultureGoI @MinOfCooperatn @tourismgoi @MoRD_GoI @PIBHomeAffairs @LG_ANI_DrDinesh
1 replies 3 reposts 18 likes 556 views View on X
Lt. Governor's Secretariat-Media Cell, A&N Islands @MediaRN_ANI
कालीचरण डिग्री कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी "स्वतंत्रता आंदोलन में अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के महत्व पर चर्चा" में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने सहभागिता कर उपस्थित विद्वतजनों, इतिहासकारो, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित कर अग्रेजों के शासनकाल में क्रांतिकारियों को अंडमान की सेल्युलर जेल में दी गई यातनाओं एवं उनके देश की आज़ादी में योगदान पर संबोधित किया। काला पानी की सजा में उत्तर प्रदेश के वहां पर कैद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके बारे में लखनऊ के मुंशी नवल किशोर प्रेस में 1892 में प्रकाशित पुस्तक का भी उल्लेख किया। उस समय सबसे पहले बंद कैदियों में 18 कैदी उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक इं. वी.के. मिश्रा जी, प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार मिश्रा जी, प्राचार्य प्रो. चंद्रमोहन उपाध्याय जी, लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व उप कुलपति प्रोफेसर एमपी सिंह जी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज पांडे ,प्रोफेसर अंशु केडिया, प्रोफेसर विश्वनाथ मिश्र एवं स्थानीय पार्षदगण उपस्थित रहे।

@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @EduMinOfIndia @tourismgoi @MoRD_GoI @PIBHomeAffairs @LG_ANI_DrDinesh
Lt. Governor's Secretariat-Media Cell, A&N Islands @MediaRN_ANI
माननीय उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा जी ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित परिचर्चा "जलवायु परिवर्तन के दौर में द्वीपों का भविष्य: अंडमान-निकोबार से वैश्विक पर्यावरणीय संदेश" में सहभागिता की। इस परिचर्चा में जलवायु विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों ने अपने शोध-पत्रों के माध्यम से विषय पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा की।

इस अवसर पर प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. सी.एम. नौटियाल जी, डॉ. मुकुंद शर्मा जी, डॉ. ध्रुवसेन सिंह जी, डॉ. आत्मप्रकाश मिश्र जी, डॉ. वेंकटेश दत्ता जी, प्रो. कंचनलता जी, प्रो. शालिनी श्रीवास्तव जी, पार्षद श्री स्वदेश सिंह जी, प्रो. पूनम वर्मा जी आदि उपस्थित रहे।

@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @tourismgoi @MoRD_GoI @DoWRRDGR_MoJS @PIBHomeAffairs @LG_ANI_DrDinesh
1 replies 3 reposts 20 likes 1.2K views View on X
Lt. Governor's Secretariat-Media Cell, A&N Islands @MediaRN_ANI
माननीय उपराज्यपाल डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने नई दिल्ली में माo केंद्रीय मंत्री श्री @CRPaatil से स्नेहिल भेंट हुईं। अंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह में जल प्रबंधन के स्थाई समाधान के संबंध में सार्थक चर्चा हुई।

@VPIndia @PMOIndia @HMOIndia @DoWRRDGR_MoJS @tourismgoi @MoRD_GoI @PIBHomeAffairs