Twitxy Saved

NCW

Verified account This account is verified. Learn more

@NCWIndia

Official Account of the National Commission for Women. Follow us on: Facebook.com/NCWIndia x.com/NCWIndia YouTube.com/NCWIndia
New Delhi, India ncw.gov.in Joined July 2016
439 Following 116K Followers 21K Posts

Latest posts 5

Pinned post

NCW Verified account @NCWIndia
The National Commission for Women has introduced a new Toll-Free Helpline Number 14490 to provide immediate assistance and support to women in distress.

The easy to remember number will facilitate timely grievance redressal and ensure that help is accessible to women across the country.

#NCW #WomenSafety #WomenHelpline #14490 #WomenEmpowerment
0:05
180 replies 45 reposts 132 likes 89K views View on X
NCW Verified account @NCWIndia
इंटरनेट पर दिखने वाला हर Photo, Video या Audio सच नहीं होता। AI के दौर में Fake और Misleading Content की पहचान करना बेहद जरूरी है।

महिलाओं को चाहिए कि किसी भी Suspicious Photo, Audio या Video को Share करने से पहले उसकी Authenticity जरूर जांचें। जागरूक बनें, सतर्क रहें और Digital World में अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

देखें नहीं, जाँचें भी!

#DigitalSafety #CyberAwareness #WomenSafety #NCW #NCWIndia #WomenEmpowerment
NCW Verified account @NCWIndia
Celebrating the Power of Women Entrepreneurs!

On 09 November, National Entrepreneurship Day, we honor the women who dare to dream, build, lead, and create opportunities. 

More women with ideas means a brighter, more inclusive, and innovative world for everyone!

Let's support and empower women to take the lead.

#NationalEntrepreneurshipDay #WomenEntrepreneurs #WomenEmpowerment #NCW #NCWIndia
NCW Verified account @NCWIndia
राष्ट्रीय महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में 28 वर्षीय महिला के कथित यौन शोषण, शारीरिक हिंसा एवं धमकी से संबंधित एक अत्यंत गंभीर मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान अहमद हुसैन एवं उसके सहयोगियों ने लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया, उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें एवं वीडियो बनाए और उन्हें प्रसारित करने की धमकी दी। पीड़िता ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने तथा इनकार करने पर उसका गर्भपात जबरन कराने का भी आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि 27 अक्टूबर 2026 को ग्राम प्रधान अपने बेटों एवं लगभग 20–25 सहयोगियों के साथ उसके घर में घुसा, उसके साथ मारपीट की, उसे बालों से घसीटा, निर्वस्त्र किया और बिजली के खंभे से बांधकर प्रताड़ित किया। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष, विस्तृत एवं समयबद्ध जांच, सभी आरोपियों की पहचान एवं उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई, चिकित्सकीय, फॉरेंसिक एवं डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण तथा पुलिस की कथित निष्क्रियता की जांच सुनिश्चित करने को कहा है। आयोग ने पीड़िता एवं उसके परिवार को तत्काल पुलिस सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श, कानूनी सहायता एवं नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने को भी कहा है।

आयोग ने 7 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) मांगी है।

यौन हिंसा, सामूहिक उत्पीड़न और पद का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। प्रत्येक महिला को गरिमा, सुरक्षा और कानून के समान संरक्षण का अधिकार है। शिकायत पर कार्रवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही की जवाबदेही तय होनी चाहिए। #suomotu #ncwindia @Uppolice
1 replies 2 reposts 11 likes 1.4K views View on X
NCW Verified account @NCWIndia
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत बलोह की सरपंच लता देवी ग्रामीण विकास और सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने स्कूलों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने और महिलाओं व युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

वह प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और ग्रामीण स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भी प्रयासरत हैं। उनके नेतृत्व में बलोह पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत के रूप में पहचान मिली। 

वर्ष 2026 में उन्हें ग्रामीण विकास और जमीनी स्तर पर नेतृत्व के लिए National Changemaker Award 2026 से सम्मानित किया गया। आज लता देवी की यह पहल महिला नेतृत्व और जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव की उदाहरण बन रहीं है।

जरूर पढ़े:-
amarujala.com/himachal-prade…

#LataDevi #HimachalPradesh #NCW #NCWIndia #WomenEmpowerment #RuralDevelopment