Twitxy Saved

IPRD, West Singhbhum

@PRDChaibasa

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और कार्यक्रमों की जानकारी हेतु सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा का टि्वटर हैंडल
Chaibasa, India Joined July 2018
299 Following 5.1K Followers 8.4K Posts

Latest posts 5

IPRD, West Singhbhum @PRDChaibasa
राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत चाईबासा नगर परिषद द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है। स्वच्छ शहर, स्वस्थ समाज के संकल्प को साकार करने में नगर परिषद का सहयोग करें। स्वच्छता बनाए रखें, स्वच्छता अपनाएं। @DC_Chaibasa
IPRD, West Singhbhum @PRDChaibasa
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत जिले के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग, क्विज, निबंध लेखन एवं कथा वाचन प्रतियोगिता सहित प्रातःकालीन विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। @DC_Chaibasa @prdjharkhand @JharkhandCMO
IPRD, West Singhbhum @PRDChaibasa
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत सभी 2336 आंगनबाड़ी केंद्रों में किशोरी सशक्तिकरण दिवस मनाया गया।

इस दौरान किशोरियों को पोषण, स्वच्छता, एनीमिया से बचाव, निरंतर शिक्षा एवं सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की जानकारी दी गई।
IPRD, West Singhbhum @PRDChaibasa
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत बीएमएमयू, मझगांव में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में SHG सदस्यों के eKYC, समूहों की मजबूती, CIF ऋण वापसी, मुद्रा ऋण, टीबी मरीजों की देखभाल, धान अधिप्राप्ति हेतु किसान पंजीकरण एवं बर्तन बैंक के प्रचार-प्रसार को लेकर निर्देश दिए गए।
IPRD, West Singhbhum @PRDChaibasa
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत कुमारडुंगी, हाटगम्हरिया एवं सोनुआ प्रखंड में किसान गोष्ठियों का आयोजन किया गया।