Twitxy Saved

Prashant Soni

@PrashantSoniNBT

New Delhi. navbharattimes.indiatimes.com Joined December 2009
1.4K Following 2.8K Followers 19K Posts

Latest posts 5

Prashant Soni @PrashantSoniNBT
CM @gupta_rekha की अध्यक्षता में आज नवगठित इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विकास निगम (IVPN) की समीक्षा बैठक हुई। सीएम ने चांदनी चौक में महिला शौचालयों के निर्माण, QR कोड आधारित शिकायत प्रणाली, अतिक्रमण और अवैध रिक्शों के खिलाफ विभिन्न एजेंसियों के जॉइंट एक्शन के निर्देश दिए।
@NBTDilli
Prashant Soni @PrashantSoniNBT
@MORTHIndia ने वाहनों की प्रदूषण जांच और PUCC की वैधता के नियमों में किया cM1k बदलाव। अब बीएस-6 कैटिगरी की गाड़ियों का PUC सर्टिफिकेशन तीन साल तक वैध रहेगा। वहीं, बीएस-4 गाड़ियों की हर 6 महीने में और बीएस-1 से 3 तक की गाड़ियों की हर 3 महीने में प्रदूषण जांच करानी होगी।
@NBTDilli
Prashant Soni @PrashantSoniNBT
छठ महापर्व के समापन के बाद मुनक नहर पर चला स्वच्छता अभियान। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अभिनेता जैकी श्रॉफ, अभिनेत्री ईशा गुप्ता, गायक स्टेबिन बेन, बिस्मिल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों, स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों के साथ इस अभियान में भाग लिया और घाटों की सफाई की।

@NBTDilli
Prashant Soni @PrashantSoniNBT
दिल्ली महिला आयोग की नई पहल, महिलाओं की लिखित शिकायतें दर्ज करने के लिए जारी किया नया WhatsApp नंबर। अब महिलाएं WhatsApp नंबर 9217722609 पर मैसेज भेजकर सीधे दिल्ली महिला आयोग को अपनी लिखित शिकायतें भेज सकेंगी। डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर सभी शिकायतों पर होगा एक्शन।

@NBTDilli
Prashant Soni @PrashantSoniNBT
दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 से 23 दिसंबर तक आयोजित होगा। मुख्यमंत्री @gupta_rekha की अध्यक्षता में मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सत्र में दिल्ली के विकास से जुड़े मुद्दों और योजनाओं पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल भी संभव।
@NBTDilli