अरुणाचल प्रदेश: सैटेलाइट डेटा (2018-2023) के विश्लेषण से पता चला है कि मानव बस्तियों और निर्मित क्षेत्रों में भारी वृद्धि हुई है. हाथियों का ऊंचाई की ओर जाना क्या जलवायु संकट का संकेत है या इंसानी दखल का नतीजा? @Vikas0207 की रिपोर्ट.
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार समेत अन्य राज्यों में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की वैधता को बरकरार रखा है. अदालत ने कहा कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) को यह काम करने का पूरा अधिकार है.
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर अपने पहले के आदेश में बदलाव से इनकार कर दिया है. पिछले साल नवंबर में शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि अस्पतालों, बस अड्डों, स्कूलों, रेलवे स्टेशनों जैसी सार्वजनिक जगहों से पकड़े गए आवारा कुत्तों को टीकाकरण या नसबंदी के बाद उसी जगह पर वापस नहीं छोड़ा जाएगा.
आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है. कोर्ट ने अपने पहले के आदेश में बदलाव से इनकार कर दिया है. यानी सार्वजनिक स्थानों से पकड़े गए आवारा कुत्तों को अब शेल्टर होम में ही रखा जाएगा. #REPOST | दिल्ली में आवारा कुत्तों की देखभाल की क्या व्यवस्था है? क्या शहर में पर्याप्त शेल्टर होम और सुविधाएं हैं? जमीनी हकीकत जानने के लिए देखिए @shadabmoizee की ग्राउंड रिपोर्ट. youtube.com/watch?v=VJnvoY…