Twitxy Saved

Rashtriya Lok Dal

Verified account This account is verified. Learn more

@RLDparty

Official Handle of Rashtriya Lok Dal, a political organization dedicated to upholding cause & ideals of Ch. Charan Singh. ख़ुशहाल किसान, समृद्ध हिंदुस्तान
India rashtriyalokdal.com Joined October 2013
513 Following 101K Followers 25K Posts

Latest posts 5

Rashtriya Lok Dal Verified account @RLDparty
गोवर्धन पूजा की राम-राम एवं हार्दिक शुभकामनाएं।

खेत, खलिहान, गो-धन और माटी के स्वाभिमान को सर्वोपरि मानने वाले हमारे किसान-कमेरे समाज की लोक-आस्था के महापर्व गोवर्धन पूजा पर समस्त अन्नदाताओं को हार्दिक बधाई। भगवान श्री कृष्ण की कृपा से हमारे पशुधन और फसलें सदैव लहलहाती रहें। #RashtriyaLokDal #RLD #GovardhanPuja
0 replies 1 reposts 14 likes 423 views View on X
Rashtriya Lok Dal Verified account @RLDparty
अलौकिक प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध आध्यात्मिक धरोहर और अदम्य जन-साहस की पावन धरा देवभूमि उत्तराखण्ड के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

उत्तराखण्ड केवल पर्वत शिखरों और पुण्य-सलिला नदियों का संगम नहीं, बल्कि सीमाओं की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले जांबाज वीरों एवं माटी से सोना उपजाने वाले मेहनतकश किसान-कमेरे समाज की गौरवशाली भूमि है। राज्य आंदोलनकारियों के त्याग और मातृशक्ति के ऐतिहासिक संघर्ष से सिंचित यह प्रदेश त्याग, शुचिता एवं स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक है।

राष्ट्रीय लोक दल परिवार देवभूमि की सांस्कृतिक अस्मिता के संरक्षण, सतत एवं संतुलित विकास, ग्रामीण सशक्तीकरण तथा स्थानीय युवाओं को अपनी ही माटी में स्वरोजगार व सम्मानजनक अवसर प्रदान करने के संकल्प के साथ सदैव आपके साथ खड़ा है।
0 replies 2 reposts 13 likes 477 views View on X
Rashtriya Lok Dal Verified account @RLDparty
सत्य, अहिंसा और प्राणी मात्र पर दया के दिव्य प्रतीक, जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी के पावन निर्वाण पर्व पर राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से शत-शत नमन।

भगवान महावीर जी का जीवन दर्शन गैर-बराबरी, शोषण और वैमनस्य से मुक्त एक समतामूलक, मानवीय एवं अहिंसक समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है। आइए, उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति करुणा और सेवा भाव को सशक्त बनाएं।
0 replies 0 reposts 10 likes 580 views View on X
Rashtriya Lok Dal Verified account @RLDparty
दीपोत्सव के महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दीपोत्सव हर झोपड़ी, हर खेत और हर खलिहान में खुशहाली, न्याय और स्वाभिमान का उजियारा लाए। #RashtriyaLokDal #RLD #Deepawali #HappyDiwali