Twitxy Saved

UPSC Screenshots

Verified account This account is verified. Learn more

@UpscScreenshots

A Profile to give you All imp Screenshots❤️
National Issues+Local Issues. A voice for The Voiceless People. Let's Connect & Spread the information. #UPSC
New Delhi, India Joined June 2022
119 Following 54K Followers 8K Posts

Latest posts 5

Pinned post

UPSC Screenshots Verified account @UpscScreenshots
भारत रत्न - कर्पूरी ठाकुर जी.
सारे प्रश्न जो बन सकते हैं। #BPSC
1. जन्म -24 जनवरी 1924 को पितोंझिया गांव,समस्तीपुर में. अब इस गांव को कर्पूरी ग्राम से जाना जाता है।
2. पहली बार MLA - 1952 में ताजपुर विधान सभा क्षेत्र से
3. पहली बार MP - 1977 समस्तीपुर से
4. भारत छोड़ो आंदोलन में इन्हें 1942 में 26 महीने तक भागलपुर के कैंप जेल में जेल-यातना भुगतने के उपरांत 1945 में रिहा किए गए थे।
5. महामाया प्रसाद सिन्हा जी के सरकार में ये बिहार के दूसरे उप मुख्यमंत्री के रूप में भी रहे। समयकाल - 5 मार्च 1967 – 31 जनवरी 1968
6. पहली बार सीएम - 22 दिसंबर 1970 से 02 जून 1971 तक। 11वें मुख्य मंत्री
7. दूसरी बार सीएम - 24 जून 1977 से 21 अप्रैल 1979 @UpscScreenshots
8. अपने पहले शासन काल में इन्होंने मुंगेरी लाल समिति बनाई(1970) रिपोर्ट (1976),जिसकी बातों को इन्होने 26% आरक्षण के रूप में 1978 में पूरा किया। 26 % में से OBCs को 12%,EBC को 8%, महिलाओं को 3% एवं EWS को 3% देने की बात मानी। @UpscScreenshots
9. ये बिहार के शिक्षा मंत्री भी रहे । वर्ष 05 मार्च 1967 से 28 जनवरी 1968 तक।
10. बिहार में उर्दू को दूसरी आधिकारिक भाषा के रूप में इन्होंने ने हीं किया था।
11. पूरे बिहार में शराबबंदी 1970 में इनके द्वारा हीं किया गया था।
12. इंग्लिश को मैट्रिक में अनिवार्य विषय से इन्होने ने हीं हटाया था। @UpscScreenshots
13. 1984 के MP election ये हार गए थे।
14. अपने गांव में नवयुवक संघ के नाम से एक संगठन बनाया था। मात्र 14 वर्ष के उम्र में हीं।
15. Jossip Tito, जो युगोस्लाविया के राष्ट्रपति थे,उन्होंने ठाकुर जी को एक बिल्कुल नई कोट गिफ्ट की थी,जब ये ऑस्ट्रिया गए थे।
16. निधन - 17 फरवरी 1988. दिल का दौरा पड़ने से. पर इसमें कुछ हत्या की आशंका भी रही है। @UpscScreenshots
17. रघुवंश प्रसाद सिंह जी ने इनकी मौत को लेके राजीव गांधी जी(PM) को पत्र लिखा था।
18. इन्हें जननायक के नाम से भी जाना जाता है
19. The Jananayak - Karpoori Thakur Voice of The Voiceless - Book by - Santosh Singh and Aditya Anmol. @UpscScreenshots
20. 1985 में ये विपक्ष के नेता भी रहे थे। जब ये सोनवर्षा से जीत कर आए थे विधान सभा में।
21. 1947 - राम मनोहर लोहिया ने उन्हें अपने द्वारा गठित अखिल भारतीय हिंद-किसान पंचायत का राज्य सचिव बनाया 1948-52 - लोहिया ने उन्हें सोशलिस्ट पार्टी का बिहार सचिव बनाया। @UpscScreenshots
22. इनकी पार्टी - भारतीय क्रांति दल। पहली बार सीएम - संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से बने। दूसरी बार जनता पार्टी से बने।

23 ***. 49th भारत रत्न व्यक्ति।
2024 में 100वीं जन्मदिवस थी इनकी।
@UpscScreenshots
t.me/bpscexamspecia…
मुझे जितना एग्जाम के लिए खास लगा मैंने बता दिया आपको। बाकी व्यक्तियों के बारे में बता दिया जाएगा। Stay Tuned।
#UPSC
#upsc2025
#bpsc @IPRDBihar @BiharTakChannel . #BiharFlood #BiharNews #Bihar
17 replies 155 reposts 846 likes 154K views View on X