Twitxy Saved

Vipul Goel

Verified account This account is verified. Learn more

@VipulGoelBJP

Official account of Vipul Goel | Cabinet Minister, Haryana | Revenue & Disaster Management, Urban Local Bodies, and Civil Aviation। MLA, Faridabad 89
Faridabad, Haryana Joined August 2014
498 Following 46K Followers 16K Posts

Latest posts 5

Vipul Goel Verified account @VipulGoelBJP
आज हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी की उपस्थिति में स्वामित्व-आबादी देह प्रॉपर्टी पोर्टल का शुभारम्भ किया।

इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण नागरिक घर बैठे अपनी संपत्ति का रिकॉर्ड देख सकेंगे तथा रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर ऑनलाइन दावा एवं आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

हरियाणा के सभी 6,248 लाल डोरा गांवों का ड्रोन सर्वे पूरा हो चुका है और 25.16 लाख से अधिक प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।

राजस्व व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सरल एवं जनसुलभ बनाने और ग्रामीण परिवारों को उनके संपत्ति संबंधी अधिकारों का लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।

#SwamitvaYojana #Haryana #DigitalGovernance #GoodGovernance

@narendramodi @BJP4India @BJP4Haryana
Vipul Goel Verified account @VipulGoelBJP
हरियाणा के लिए यह हर्ष और गौरव का विषय है कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा को ‘Urban Learnathon 2.0’ के अंतर्गत States/Parastatals श्रेणी में Runner-up के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान GIS आधारित Property Taxation की अभिनव पहल के लिए प्रदान किया गया है। देशभर से प्राप्त 201 प्रविष्टियों के बीच हरियाणा की इस पहल को विशेष पहचान मिली है।

इस उपलब्धि पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं इस पहल से जुड़े सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह सम्मान हमारे शहरों में पारदर्शिता, तकनीक आधारित सेवाओं और बेहतर शहरी प्रशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को नई पहचान देता है।

हमारा निरंतर प्रयास है कि हरियाणा के शहरी निकायों में आधुनिक तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देकर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों और समर्पण का परिणाम है। सभी को बहुत-बहुत बधाई!

#Haryana #UrbanDevelopment #UrbanLearnathon2 #GoodGovernance #DigitalGovernance

@narendramodi @NayabSainiBJP @BJP4India @BJP4Haryana
Vipul Goel Verified account @VipulGoelBJP
अग्रवाल समाज के स्नेह, अपनत्व और आत्मीयता से भरी एक खूबसूरत शाम...

स्नेह मिलन सह रात्रि भोज कार्यक्रम में समाज के सम्मानित बंधुओं एवं परिवारजनों के साथ मुलाकात और सुखद संवाद के कुछ यादगार पल।

ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और पारिवारिक रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाते हैं। कार्यक्रम में पधारे सभी सम्मानितजनों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।

#VipulGoel #AgrawalSamaj #SnehMilan #SocialHarmony #Faridabad
0:32
Vipul Goel Verified account @VipulGoelBJP
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित ‘अग्र अलंकरण समारोह-2026’ की कुछ विशेष झलकियां...

इस भव्य समारोह में पूज्य स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अग्रवाल समाज की सेवा, समर्पण, उद्यमशीलता और सामाजिक एकता की गौरवशाली परंपरा को सम्मानित करता यह आयोजन सदैव स्मरणीय रहेगा।

#अग्रअलंकरणसमारोह2026 #अग्रवालसमाज #समाजसेवा #सामाजिकएकता #राष्ट्रनिर्माण
1:13
Vipul Goel Verified account @VipulGoelBJP
आप सभी सम्मानितजनों एवं अग्रवाल समाज के बंधुओं द्वारा मुझ पर जो विश्वास और स्नेह व्यक्त किया गया है, उसके लिए मैं हृदय से आप सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं।

आपका यह विश्वास और सहयोग मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि आपके इस स्नेह और भरोसे को सदैव बनाए रखने का पूरा प्रयास करूंगा।

#अग्रवालसमाज #आभार #धन्यवाद #समाजकासम्मान #आपकाविश्वास
2:54