Twitxy Saved

District Administration Buxar

Verified account This account is verified. Learn more

@buxaradmin

buxar.nic.in Joined May 2018
72 Following 5.6K Followers 15K Posts

Latest posts 5

District Administration Buxar Verified account @buxaradmin
समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 16 नवंबर 2026

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर परिचर्चा का आयोजन, जिम्मेदार एवं निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका पर हुआ विमर्श

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष, बक्सर में जिला प्रशासन के तत्वावधान में परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस वर्ष परिचर्चा का विषय ‘Journalism: Populist or Responsible’ रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला, उप विकास आयुक्त बक्सर श्रीमती निहारिका छवि एवं अपर समाहर्ता बक्सर श्री अरुण कुमार सिंह तथा उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

परिचर्चा के दौरान पत्रकारिता की बदलती भूमिका, लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया के महत्व, निष्पक्ष एवं तथ्यपरक समाचारों के प्रसारण तथा सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच फेक न्यूज एवं भ्रामक सूचनाओं की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। इसकी सार्थकता केवल सूचनाओं के प्रसारण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को जागरूक करने, जनहित के मुद्दों को सामने लाने और शासन-प्रशासन को जवाबदेह बनाने में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। समाचारों की विश्वसनीयता, तथ्यों की प्रमाणिकता और निष्पक्षता पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी है। त्वरित खबर देने की प्रतिस्पर्धा में तथ्यों की पुष्टि और पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों से समझौता नहीं होना चाहिए।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिम्मेदार पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करती है। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

अपर समाहर्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता समाज और शासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करती है। मीडिया की जिम्मेदारी है कि वह तथ्यों के आधार पर जनहित के मुद्दों को सामने लाए तथा आमजन को सही और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में निष्पक्षता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का विशेष महत्व है।

परिचर्चा में उपस्थित पत्रकार बंधुओं ने भी अपने विचार साझा करते हुए समसामयिक पत्रकारिता की चुनौतियों, मीडिया की जवाबदेही तथा सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि पत्रकारिता की वास्तविक ताकत उसकी निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता में निहित है। सनसनी से अधिक सत्य, विचारों से अधिक तथ्य और लोकप्रियता से अधिक जनहित को प्राथमिकता देना ही जिम्मेदार पत्रकारिता की पहचान है।

कार्यक्रम का समापन लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा समाज के प्रति पत्रकारिता की जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता के संदेश के साथ हुआ।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@IPRDBihar @officecmbihar
District Administration Buxar Verified account @buxaradmin
लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर बक्सर के गंगा घाटों एवं विभिन्न छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा।

भक्ति, आस्था, लोक संस्कृति और परंपरा के अद्भुत संगम से बक्सर के घाट जगमगा उठे। व्रतियों ने परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और मंगलकामना के साथ भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य अर्पित किया।

छठी मईया सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें।
@IPRDBihar @officecmbihar
1:22
0 replies 5 reposts 14 likes 371 views View on X
District Administration Buxar Verified account @buxaradmin
समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 15 नवम्बर 2026

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बक्सर नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

लोक आस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला ने समस्त जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं

आज दिनांक 15 नवम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य द्वारा संयुक्त रूप से बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पर्व के दौरान घाटों पर सुरक्षा के सभी आवश्यक मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखी जाएं।

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें। घाटों पर की गई बैरिकेडिंग को पार कर आगे न जाएं तथा गहरे पानी में उतरने से बचें। खतरनाक एवं असुरक्षित घाटों पर जाने से परहेज करें। छठ घाटों पर पटाखे न जलाएं तथा घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में गंदगी न फैलाएं।

जिला प्रशासन बक्सर द्वारा छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
@IPRDBihar @officecmbihar
0 replies 1 reposts 16 likes 2.5K views View on X
District Administration Buxar Verified account @buxaradmin
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 15 नवम्बर 2026

बक्सर जिले में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारंभ

डुमरांव व्यापार मंडल से उप विकास आयुक्त श्रीमती निहारिका छवि ने किया धान अधिप्राप्ति कार्य का उद्घाटन

खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के अंतर्गत बक्सर जिले में धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारंभ आज दिनांक 15 नवंबर 2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि द्वारा डुमरांव व्यापार मंडल से किया गया।

इस अवसर पर बताया गया कि जिले में निबंधित किसानों से पैक्स एवं व्यापार मंडलों के माध्यम से दिनांक 15 नवंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक धान की अधिप्राप्ति की जाएगी। सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) साधारण धान के लिए 2441 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान के लिए 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित पैक्स एवं व्यापार मंडलों के अध्यक्षों, प्रबंधकों तथा किसानों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि धान अधिप्राप्ति सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को बाजार में मूल्य संबंधी उतार-चढ़ाव एवं आर्थिक जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करना तथा उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने नजदीकी पैक्स एवं व्यापार मंडलों में धान की बिक्री करें।

उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिप्राप्ति कार्य के प्रारंभिक चरण में छोटे एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि उन्हें योजना का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान अधिप्राप्ति की पूरी प्रक्रिया विभाग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने किसानों को धान बिक्री के उपरांत ससमय भुगतान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। कहा कि भुगतान की प्रक्रिया सुगम एवं समयबद्ध रहने से अधिकाधिक किसान सरकारी अधिप्राप्ति व्यवस्था से जुड़ेंगे तथा उन्हें अपनी उपज का निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त हो सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को अधिप्राप्ति केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, किसानों को प्रक्रिया की जानकारी देने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता बक्सर, वरीय उप समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी (अधिप्राप्ति) बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, अपर जिला प्रबंधक एसएफसी बक्सर, वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, डुमरांव सहित डुमरांव प्रखंड के विभिन्न पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक तथा किसान उपस्थित थे।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@IPRDBihar @officecmbihar