Twitxy Saved

CDO Amethi

Verified account This account is verified. Learn more

@cdoamethi

Official Twitter handle of Office of Chief Development Officer, Amethi, Uttar Pradesh.
Amethi, India amethi.nic.in Joined September 2020
28 Following 26K Followers 3.1K Posts

Latest posts 5

CDO Amethi Verified account @cdoamethi
आज विकास भवन सभागार में मा० राज्यमंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

मा० मंत्री जी ने जल जीवन मिशन, विद्युत आपूर्ति, उर्वरक उपलब्धता, आवास, छात्रवृत्ति व SHG योजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने तथा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

मतदाता पुनरीक्षण व 'जनगणना-2027 स्वगणना' में सहभागिता की अपील भी की गई।

उपरांत, चौहनापुर स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण व गौपूजन कर गोवंश के समुचित संरक्षण के निर्देश दिए।
CDO Amethi Verified account @cdoamethi
आज दिनांक 16 नवंबर 2026 को 'जनगणना-2027' के अंतर्गत स्व-गणना (Self-Enumeration) अभियान के शुभारंभ अवसर पर विकास भवन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पोर्टल पर अपनी व अपने परिवार की स्व-गणना पूर्ण की गई।

समस्त जनपदवासियों से अपील है कि 16 से 30 नवंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल (se.census.gov.in) पर जाकर स्वयं-गणना अवश्य करें और प्राप्त SE-ID सुरक्षित रखें।

आपकी सक्रिय भागीदारी ही सटीक जनगणना व विकसित अमेठी की आधारशिला है।

#Amethi #Census2027
CDO Amethi Verified account @cdoamethi
आज दिनांक 15.11.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के सफल संपादन हेतु जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्रों में तैनात 125 सेक्टर मजिस्ट्रेट को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया तथा मतदेय स्थलों के स्थलीय निरीक्षण व आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
1 replies 3 reposts 16 likes 3.1K views View on X
CDO Amethi Verified account @cdoamethi
"हमारी जनगणना, हमारा विकास — हर घर की भागीदारी से ही बनेगी देश की सही तस्वीर!" 🇮🇳

​जनगणना–2027 में जन-जन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी सुश्री पूजा साहू की जनपदवासियों से विशेष अपील।

​📅 स्व-गणना: 16 से 30 नवंबर 2026 (se.census.gov.in)

🏠 घर-घर गणना: 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027

​आइए, स्वयं ऑनलाइन विवरण दर्ज कर प्राप्त यूनिक आईडी (SE-ID) सुरक्षित रखें और प्रगणकों को सही जानकारी देकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें।
0:54
1 replies 3 reposts 14 likes 775 views View on X
CDO Amethi Verified account @cdoamethi
आज विकास भवन कार्यालय कक्ष, गौरीगंज में जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान प्राप्त शिकायतों/प्रार्थना पत्रों के त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।