Twitxy Saved

DGP UP

Verified account This account is verified. Learn more

@dgpup

Official twitter account of Director General of Police, Uttar Pradesh. Please do not report crime here. For emergency assistance, Dial 112.
DGP HQS Lucknow, UP uppolice.gov.in Joined March 2017
10 Following 2.1M Followers 599 Posts

Latest posts 5

Pinned post

DGP UP Verified account @dgpup
आज लोकभवन में आयोजित गरिमामयी समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 16 राष्ट्रपति वीरता पदक और 10 मुख्यमंत्री वीरता पदक प्रदान किए।

इन पदकों से सम्मानित सभी पुलिस कार्मिकों को हार्दिक बधाई। उनका अदम्य साहस, निर्भीकता और कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार का गौरव है। उनकी वीरता को सादर नमन।

असाधारण शौर्य के लिए मरणोपरांत कीर्ति चक्र से अलंकृत शहीद निरीक्षक श्री सुनील सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। राष्ट्र और कर्तव्य के प्रति उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव हमारी स्मृति में अमिट रहेगा और हमें प्रेरित करता रहेगा।

#UPPolice #वीरता #कर्तव्य #राष्ट्रसेवा
1:00
100 replies 159 reposts 278 likes 22K views View on X
DGP UP Verified account @dgpup
राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के परिपेक्ष्य में आज पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से ‘Fight Against Drugs’ थीम पर आयोजित अखिल भारतीय मोटरसाइकिल रैली के उत्तर प्रदेश पुलिस दस्ते को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

सरदार वल्लभभाई पटेल के सशक्त एवं अखंड भारत के सपने को साकार करने के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना आवश्यक है।
उत्तर प्रदेश पुलिस नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने, मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने तथा युवाओं को नशामुक्त भविष्य के लिए प्रेरित करने हेतु प्रतिबद्ध है।

रैली के माध्यम से देशभर में “SAY NO TO DRUGS” का संदेश प्रसारित करते हुए नशामुक्त भारत के राष्ट्रीय संकल्प को सशक्त किया जाएगा।

लखनऊ से प्रारंभ होकर रैली विभिन्न शहरों से होते हुए 26 अक्टूबर को एकता नगर (केवड़िया), गुजरात पहुँचेगी। 31 अक्टूबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह एवं परेड में रैली के प्रतिभागी सहभागिता करेंगे।

#UPPolice #FightAgainstDrugs #NashaMuktBharat
37 replies 204 reposts 315 likes 17K views View on X
DGP UP Verified account @dgpup
आज पुलिस मुख्यालय पर प्रदेश के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित ऑनलाइन मासिक अपराध गोष्ठी में प्रतिभाग किया।

बैठक में ‘जीरो टॉलरेंस’ को अपनी कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा बनाते हुए अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए अपराधों के मूल कारणों का विश्लेषण कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत डूबने एवं इलेक्ट्रिक शॉक से होने वाली जनहानि के प्रति Zero Tolerance अपनाते हुए Zero Casualty सुनिश्चित करने, यातायात प्रबंधन बेहतर बनाने, लापता बच्चों की शीघ्र बरामदगी तथा iGOT प्रशिक्षण को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं व्यावहारिक बनाने पर विशेष बल दिया गया।

#UPPolice #ZeroTolerance #ZeroCasualty
47 replies 212 reposts 460 likes 55K views View on X
DGP UP Verified account @dgpup
जनपद बरेली में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह में अपने उद्बोधन के दौरान ग्राम प्रहरियों की भूमिका को रेखांकित किया।

ग्राम प्रहरी पुलिस और ग्रामीण समाज के बीच विश्वास एवं सूचना के महत्वपूर्ण सेतु हैं। बदलते डिजिटल परिवेश में सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के प्रभावी उपयोग, भ्रामक सूचनाओं के प्रति सतर्कता तथा संदिग्ध गतिविधियों की समयबद्ध सूचना से ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश पुलिस ग्राम प्रहरियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

#UPPolice #ग्रामप्रहरी #जनसुरक्षा
0:48
34 replies 201 reposts 334 likes 13K views View on X
DGP UP Verified account @dgpup
ग्राम प्रहरी गाँव और पुलिस के बीच संवाद की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नियमित संपर्क और भरोसे का माहौल जरूरी है।

बरेली में माननीय मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मेलन में मैंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे ग्राम प्रहरियों को पुलिस व्यवस्था का सक्रिय सहयोगी मानें, उनकी बात सुनें और उनकी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करें।

उत्तर प्रदेश पुलिस ग्राम प्रहरियों को पुलिस व्यवस्था का सक्रिय सहयोगी मानते हुए उनके साथ बेहतर समन्वय और प्रभावी संवाद के लिए प्रतिबद्ध है।

#UPPolice #ग्रामप्रहरी #जनसुरक्षा
#GramPrahari #UPPolice
0:47