Twitxy Saved

DM Bareilly

Verified account This account is verified. Learn more

@dmbareilly

District Magistrate, Bareilly
Bareilly up bareilly.nic.in Joined September 2016
257 Following 80K Followers 6.2K Posts

Latest posts 5

DM Bareilly Verified account @dmbareilly
आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 (SSR-2027) के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में सभी राजनीतिक दलों से अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सक्रिय कर पात्र युवाओं एवं नागरिकों के अधिक से अधिक फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने में सहयोग की अपील की गई। साथ ही बीएलए को क्षेत्र भ्रमण कर पात्र मतदाताओं को चिह्नित करने तथा आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

अवगत कराया गया कि दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर 2026 तक निर्धारित है। इनका निस्तारण 28 दिसम्बर तक तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा। विशेष अभियान दिवस 21, 22, 28 एवं 29 नवम्बर को आयोजित होंगे।

बैठक में बताया गया कि जनपद में कुल 29,80,682 मतदाता, 3,807 मतदेय स्थल एवं 1,941 मतदान केंद्र हैं। सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ की नियुक्ति की गई है। फॉर्म-6, 7 एवं 8 के माध्यम से नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना अभियान में जनसहभागिता बढ़ाने तथा आमजन को जागरूक करने की अपील की गई। 20 नवम्बर से प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक ईवीएम प्रशिक्षण आयोजित किए जाने की जानकारी भी दी गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं स्व-गणना प्रगणकों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
0 replies 2 reposts 4 likes 1.5K views View on X
DM Bareilly Verified account @dmbareilly
आज जीआईसी ऑडिटोरियम में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 125-बरेली कैंट के बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने, 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं का फॉर्म-6 भरवाने तथा अनुपस्थित एवं स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं का सत्यापन कर निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं अद्यतन बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

साथ ही, 21, 22, 28 एवं 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले विशेष अभियान दिवसों पर सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक पात्र नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
2 replies 2 reposts 5 likes 1.1K views View on X
DM Bareilly Verified account @dmbareilly
आज आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत निर्वाचन संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा हेतु समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ई०आर०ओ०), सेक्टर ऑफिसर्स एवं सेक्टर पुलिस ऑफिसर्स के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं समय-सारणी के अनुरूप निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों को चिन्हित करने, कानून-व्यवस्था की स्थिति का आकलन करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
1 replies 1 reposts 4 likes 1.8K views View on X
DM Bareilly Verified account @dmbareilly
आज बहेड़ी स्थित किसान सहकारी चीनी मिल, सेमीखेड़ा के पेराई सत्र 2026-2027 का हवन-पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर फीता काटकर, नारियल फोड़कर एवं बैलों को गुड़ खिलाकर पेराई सत्र के सफल एवं सुचारु संचालन की कामना की गई। साथ ही गन्ना लेकर पहुंचे किसानों का माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

इसके उपरांत चीनी मिल का निरीक्षण कर अधिकारियों को गन्ने की तौल पूरी पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ सुनिश्चित करने, किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा मिल की व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

साथ ही जनगणना-2027 के अंतर्गत चीनी मिल कर्मचारियों एवं गन्ना किसानों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने तथा अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मा० बाल श्रम एवं किशोर संबंधी केंद्रीय सलाहकार बोर्ड के सदस्य भुजेंद्र गंगवार, उप जिलाधिकारी गोपाल शर्मा, जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी, चीनी मिल के जीएम शैलेन्द्र अस्थाना सहित अन्य अधिकारी एवं गन्ना किसान उपस्थित रहे।
DM Bareilly Verified account @dmbareilly
जनगणना-2027 के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभागार में स्व-गणना कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वयं स्व-गणना प्रक्रिया में प्रतिभाग कर जनगणना अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर द्वारा स्व-गणना की प्रक्रिया, इसके महत्व एवं ऑनलाइन माध्यम से जानकारी दर्ज करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही आमजन से भी अधिकाधिक संख्या में स्व-गणना कर जनगणना अभियान को सफल बनाने तथा दूसरों को जागरूक करने की अपील की गई।

इस अवसर पर स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वैन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करेगी।

इस अवसर पर माननीय सदस्य विधान परिषद कुंवर महाराज सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।