Twitxy Saved

Manjinder Singh Sirsa

Verified account This account is verified. Learn more

@mssirsa

Minister of Industries, Environment, Food & Supplies, Forest & wildlife, Government of Delhi- NCT | Proud Indian Sikh
New Delhi Joined September 2009
611 Following 208K Followers 55K Posts

Latest posts 5

Manjinder Singh Sirsa Verified account @mssirsa
दिवाली की रात किसानों के घर पर होने का फायदा उठाकर पंजाब के खेतों में आग लगाना, किसानों, दिवाली, दिल्ली और पंजाब को बदनाम करने की एक 'सोची-समझी साज़िश' है।
2:22
17 replies 8 reposts 18 likes 1.5K views View on X
Manjinder Singh Sirsa Verified account @mssirsa
आप सभी को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ!
गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक है।

यह पावन पर्व हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति केवल पूजा-अर्चना में नहीं, बल्कि धरती, जल, वायु और सभी जीव-जंतुओं के प्रति प्रेम और सम्मान में निहित है।

इस शुभ अवसर पर ईश्वर से यही प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सद्भाव बना रहे।
आइए, हम प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेते हुए इस पर्व को हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाएँ।

जय श्री कृष्ण 🙏🏻
2 replies 1 reposts 10 likes 542 views View on X
Manjinder Singh Sirsa Verified account @mssirsa
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @mohol_murlidhar जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

नागर विमानन के क्षेत्र में देश की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने तथा सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा देने की दिशा में आपके प्रयास सराहनीय हैं।

वाहेगुरु जी से अरदास है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का सामर्थ्य प्रदान करें।
Manjinder Singh Sirsa Verified account @mssirsa
महान समाज सुधारक, महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक एवं भारत रत्न महर्षि डॉ. धोंडो केशव कर्वे जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

महिला शिक्षा और उनके अधिकारों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले कर्वे जी ने समाज में व्याप्त रूढ़ियों को चुनौती देते हुए महिलाओं के सशक्तीकरण एवं शिक्षा के प्रसार में ऐतिहासिक योगदान दिया।
राष्ट्र और समाज के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
Manjinder Singh Sirsa Verified account @mssirsa
प्रकृति की सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था से सजी देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर वहाँ के सभी निवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

हिमालय की गोद में बसा उत्तराखंड अपनी पावन धरा, चारधाम, गौरवशाली परंपराओं और वीर सपूतों के लिए विशेष पहचान रखता है। यहाँ की संस्कृति, सरलता और अतुलनीय प्राकृतिक सुंदरता हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

ईश्वर से कामना है कि देवभूमि उत्तराखंड निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े तथा यहाँ के सभी निवासियों का जीवन सुख, शांति और खुशहाली से परिपूर्ण रहे।