Twitxy Saved

Pushkar Singh Dhami

Verified account This account is verified. Learn more

@pushkardhami

Chief Minister of Uttarakhand
Khatima/Dehradun/Champawat pushkarsinghdhami.in Joined November 2009
303 Following 593K Followers 47K Posts

Latest posts 5

Pushkar Singh Dhami Verified account @pushkardhami
विधानसभा भवन परिसर, भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित उत्तराखंड राज्योत्सव में सहभागिता कर उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश के विकास, जनकल्याण और विभिन्न वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन और सहयोग से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हमारी सरकार प्रदेश के समग्र विकास के स्पष्ट रोडमैप के साथ गांव, गरीब, किसान, युवा, मातृशक्ति और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इसी क्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्त्रियों एवं भोजनमाताओं के मानदेय में 01 दिसंबर 2026 से वृद्धि की जाएगी। लखपति दीदियों को दो किश्तों में प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। वन्यजीवों के हमलों में घायल होने वाले लोगों को वर्तमान आर्थिक सहायता के अतिरिक्त प्लास्टिक सर्जरी जैसे महंगे उपचार के लिए भी अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
1 replies 4 reposts 6 likes 2.2K views View on X
Pushkar Singh Dhami Verified account @pushkardhami
आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आपकी आत्मीय शुभकामनाओं हेतु आपका हार्दिक आभार।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों के समन्वित प्रयासों से उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
Nitin Nabin Verified account @NitinNabin 7h
देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

चारधाम की पावन यात्रा, माँ गंगा और यमुना का उद्गम तथा हिमालय की गोद में बसे गाँव, उत्तराखंड आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम है। सेना में सेवा की गौरवशाली परंपरा इस धरती को वीरभूमि के रूप में भी विशिष्ट पहचान देती है।

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में वर्ष 2000 में गठित यह प्रदेश आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की रफ्तार के साथ विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
View quoted post on X
1 replies 9 reposts 24 likes 1.6K views View on X
Pushkar Singh Dhami Verified account @pushkardhami
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी एवं उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन किया। राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

उत्तराखण्ड अपनी स्थापना के 26वें वर्ष में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर निरंतर अग्रसर है। इन वर्षों में प्रदेश ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं केंद्र सरकार के सहयोग से हमारा प्रदेश सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @KhajanDassBJP जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।