Twitxy Saved

Ravi Shankar Prasad

Verified account This account is verified because it is a government or multilateral organization account. Learn more

@rsprasad

Member of Parliament from Patna Sahib Lok Sabha, Bihar. BJP worker.
India instagram.com/ravishankarpra… Joined November 2013
526 Following 5.2M Followers 47K Posts

Latest posts 5

Ravi Shankar Prasad Verified account @rsprasad
आज आडवाणी जी का जन्मदिन है और यह बहुत सुखद संयोग है कि वे अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने उनकी जीवन यात्रा पर आज समाचार पत्रों में बहुत ही प्रेरक और भावुक लेख लिखा है।

विभाजन की विभीषिका के बाद उजड़कर हिंदुस्तान आना, संघ के प्रचारक, जनसंघ के नेता और भाजपा के कई बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रहना — इस पूरी यात्रा में जहाँ उन्होंने पार्टी के वैचारिक आधार को मजबूत और स्पष्ट किया, वहीं संगठन को देशव्यापी बनाया।

अयोध्या आंदोलन के माध्यम से उन्होंने भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की यात्रा को एक नई ऊँचाई दी और छद्म धर्मनिरपेक्षता को भी बेनकाब किया। देश के उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में देश की सुरक्षा में उन्होंने प्रभावी काम किया और उनके प्रयासों से ही झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं उत्तराखंड राज्य बने। आपातकाल के खिलाफ उनका संघर्ष, जनता और मीडिया के अधिकारों के लिए उनकी टिप्पणियाँ आज देश के राजनीतिक सफ़र के महत्त्वपूर्ण पड़ाव हैं।

मेरा परम सौभाग्य है कि मेरी राजनीतिक यात्रा में आडवाणी जी का आशीर्वाद मुझे मिला है और जब रथ यात्रा के दौरान बिहार में उन्हें गिरफ्तार किया गया था, तो पटना हाईकोर्ट में मैं ही उनका वकील था। बाद में सुप्रीम कोर्ट में भी कई मामलों में उनकी ओर से पेश होने का सौभाग्य मिला।

आज मैं उनसे मिलकर उनके जन्मदिन की बधाई देने और आशीर्वाद लेने गया था और जब मैंने उन्हें अपना नाम बताया कि मैं रविशंकर हूँ, तो इस उम्र में भी उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान आ गई।
197 replies 475 reposts 4.9K likes 110K views View on X
Ravi Shankar Prasad Verified account @rsprasad
भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, भारत रत्न से सम्मानित, पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्‍मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूँ।
9 replies 8 reposts 89 likes 3.9K views View on X
Ravi Shankar Prasad Verified account @rsprasad
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन को सुख, समृद्धि और आनंद के प्रकाश से आलोकित करे।

शुभ दीपावली 🪔
95 replies 11 reposts 74 likes 4.6K views View on X