Twitxy Saved

Samajwadi Party

Verified account This account is verified. Learn more

@samajwadiparty

Official Twitter Handle of Samajwadi Party
Lucknow India samajwadiparty.in Joined May 2010
25 Following 4.3M Followers 56K Posts

Latest posts 5

Samajwadi Party Verified account @samajwadiparty
"भाजपा ने नौकरियों में आरक्षण छीना, पेपर लीक कर युवाओं का भविष्य बर्बाद किया।"

– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
7 replies 16 reposts 64 likes 4.8K views View on X
Samajwadi Party Verified account @samajwadiparty
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 16.11.2026
तिर्वा कन्नौज की पावन धरा पर आयोजित ‘पीडीए समाजवादी कार्यकर्ता सम्मेलन’ अभूतपूर्व सफलता के साथ सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि श्री तेज प्रताप यादव जी, विधायक करहल के शुभागमन पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प-मालाओं से अभिनंदन कर स्वागत किया। समस्त पंडाल ‘समाजवादी पार्टी जिंदाबाद’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। सम्मेलन का संयोजन श्री अनिल पाल, पूर्व प्रत्याशी तिर्वा विधानसभा के कुशल नेतृत्व में हुआ।
अपने ओजस्वी उद्बोधन में श्री तेज प्रताप यादव जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही निर्धन, कृषक, नौजवान, वंचित एवं शोषित वर्ग की सच्ची आवाज है। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश में समाजवाद की प्रबल लहर प्रवाहित हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को सुदृढ़ करें, घर-घर समाजवादी विचारधारा का प्रचार करें तथा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूर्ण निष्ठा से जुट जाएं। कार्यकर्ता ही दल की वास्तविक शक्ति हैं, उनके सम्मान में कोई समझौता नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता माननीय श्री अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है। नौजवानों को रोजगार, किसानों को सम्मान, महिलाओं को सुरक्षा और प्रदेश को विकास केवल समाजवादी सरकार ही दे सकती है।
अपने संबोधन में संयोजक श्री अनिल पाल ने कहा कि तिर्वा की जनता ने आज यह सिद्ध कर दिया कि तिर्वा समाजवाद का सुदृढ़ गढ़ है। तिर्वा का एक-एक कार्यकर्ता 2027 में माननीय श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने हेतु संकल्पित है। हम सब मिलकर तिर्वा विधानसभा से ऐतिहासिक विजय दिलाकर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के हाथों को सशक्त करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में ‘2027 में अखिलेश यादव - मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश’ के जयघोष के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।
इस सम्मेलन में श्री सुनील कुमार गुप्ता मुन्ना भैया, कल्यान सिंह दोहरे , श्यामसिंह यादव, बजरंग सिंह चौहान, बबल राठौर, देवेश शर्मा, नेमसिंह यादव, मनीष यादव डम्पी, देवानंद पाल, देशराज पाल, मनोज यादव, जसवंत यादव, रवि यादव, अनुराग पाल, कुलदीप यादव, अवधेश यादव, विजय वर्मा, अंगूरी धारिया, अन्नपूर्णा राजपूत, उमाशंकर बेरिया, सौरभ रत्न, सतेन्द्र पाल, बंटी गिहार, इंद्रेश यादव, नसीम गुरु जी, राजेश यादव, रमेश यादव प्रधान, महिपाल सिंह, रामरतन प्रजापति, गोविंद कुशवाहा, लालता सविता उपस्थित रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
2 replies 14 reposts 58 likes 5.3K views View on X
Samajwadi Party Verified account @samajwadiparty
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 16.11.2026
काशी की देव दीपावली पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए सपाईयो ने आज सीएमओ को ज्ञापन सौपा । सपा के प्रदेश सचिव एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ के नेतृत्व मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वाराणसी को ज्ञापन सौंपकर प्रमुख गंगा घाटों एवं आयोजन स्थलों पर प्राथमिक चिकित्सा शिविर और एम्बुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।
प्रदेश सचिव श्री विष्णु शर्मा ष्विश्वकर्माष् ने सीएमओ से कहा कि देव दीपावली काशी का प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व है। इस अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक वाराणसी पहुंचते हैं। दशाश्वमेध, अस्सी, राजघाट, नमो घाट, पंचगंगा और केदार घाट सहित प्रमुख घाटों पर दीपदान, गंगा आरती एवं अन्य आयोजनों के दौरान अत्यधिक भीड़ रहती है। ऐसे में बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और अन्य श्रद्धालुओं को अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, बेहोशी, चक्कर, चोट अथवा हृदय संबंधी समस्या होने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना आवश्यक है।
सपा नेताओ ने कहा कि प्रमुख घाटों पर डॉक्टरों एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती के साथ प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्थापित किए जाएं। इन केंद्रों पर ऑक्सीजन, स्ट्रेचर, व्हीलचेयर, आवश्यक दवाएं और प्राथमिक उपचार के उपकरण उपलब्ध रहें। इसके अलावा भीड़ वाले क्षेत्रों के निकट पर्याप्त एम्बुलेंस तैनात की जाएं, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को बिना विलंब अस्पताल पहुंचाया जा सके।
ज्ञापन में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय सहित प्रमुख अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट रखने, नदी क्षेत्र में जल पुलिस के समन्वय से चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने तथा एम्बुलेंस के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित करने की भी मांग की गई।
सपा नेताओ की शिकायत पर सीएमओ ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी शिकायत एवं मांगो को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित कर सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर अवगत करा दिया जायेगा । पत्रक सौपने वालो मे प्रमुख रूप से सपा उ० प्रदेश सचिव एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ष्विश्वकर्मा ष् ,कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव,सपा नेता ईमरान अहमदष् बबलूष् कैन्ट के पूर्व अध्यक्ष दिलीप कश्यप, व्यापार सभा के जिला महासचिव प्रदीप मोदनवाल, आशीष यादव,महेंद्र विश्वकर्मा,पूजा सिंह (राष्ट्रीय सचिव), मंजू कननौजिया ( राष्ट्रीय सचिव) आकाश विश्वकर्मा आदि की उपस्थिति थी।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
3 replies 15 reposts 55 likes 4.4K views View on X
Samajwadi Party Verified account @samajwadiparty
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 16.11.2026
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक मुरादाबाद राजेश यादव के नेतृत्व में बिलारी विधानसभा में ष्अपनों के सम्मान में साइकिल मैदान मेंष् के संदेश के साथ पीडीए के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के संकल्प के लिए समाजवादी पीडीए यात्रा निकाली गई। पीडीए यात्रा अमरपुर काशी से शुरू होकर बिलारी विधानसभा के लगभग 40 गांव से होती हुई जरगांव के अंबेडकर पार्क में पहुंचकर सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर श्री राजेश यादव ने कहा कि हमारे नेता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में पीडीए उत्तर प्रदेश और देश के नए भविष्य की इबारत लिखेगा। उन्होंने कहा कि पीडीए कोई चुनावी नारा नहीं, बल्कि यह देश की 90 फीसदी आबादी को उनका हक, अधिकार और सामाजिक न्याय दिलाने का एक बड़ा आंदोलन है। वर्तमान सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों का ही हुआ है।
समाजवादी पीडीए यात्रा के दौरान प्रमुख रूप से फिरासत हुसैन गामा, फतेह सिंह जाटव, नितिन जाटव, प्रदीप यादव, निसार सैफी, डॉ कौशल पाल, डॉ शिव प्रजापति, प्रशांत कश्यप, चमन सिंह जाटव, योगेश जाटव, जितेंद्र जाटव, लोकेश जाटव, अरविंद मीणा, हरिश्चंद्र जाटव, अमित जाटव, शम्भू वाल्मीकि, अखिलेश वाल्मीकि, अमित प्रजापति, रवि सागर, धर्मेंद्र सागर, रोहताश कोरी, रोहित जाटव, बाबू खान, ,डॉ उमर, वसीम खान, फरहत खान, शमीम सैफी, समशुद्दीन, डॉ नाजिम, डॉ इस्लाम, मेहरबान मालिक, सुहैल सैफी, आशिक अली, रुखसत, फारूक, साजिद, शाहरुख मालिक, अतर सिंह, रामवीर सिंह, अमित यादव, प्रताप सिंह, विजयपाल यादव, मुंशी नत्थू सिंह, अमरपाल, रणवीर सिंह यादव, जे पी यादव, मुनेश यादव, राजेश, अभय, अजय यादव, कुशल यादव, विपिन यादव, खुशीराम, गणेशी, जगमोहन यादव, मुकुट सिंह, चंद्र प्रकाश मौर्य, रामवीर मौर्य, मनोज मौर्य, कृपाल यादव, राधेश्याम यादव, हरिओम यादव, शीशराम सिंह, राजू, हरिओम, विक्की यादव, प्रताप सिंह यादव, विजयपाल, सतपाल, अशोक, हरवंश, अंकुश, सोमपाल यादव, पर्वत सिंह, ललित, अविनाश, हर्ष बाबू, डॉ सुरेश, मुकुल, अवधेश, होरी सिंह, पुष्पेंद्र, बहादुर सिंह, हरद्वारी सिंह, रवींद्र, नेकपाल, डॉ वीर सिंह, देवेन्द्र सिंह, चेतेन्द्र, प्रदीप, सुरेश दिवाकर, कृष्णवीर सिंह विश्नोई, बनवारी लाल दिवाकर आदि उपस्थित रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता