2022 में विदिशा के ऐतिहासिक उदयपुर में जिस प्राचीन राजमहल को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया था, अब आकर देखिए। उदयपुर के उद्धार के लिए दोआईएएस अधिकारियों का जिक्र जरूरी है। एक तत्कालीन प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला और दूसरे कलेक्टर उमाशंकर भार्गव जिनकी तत्परता से यह संभव हो सका।
Vijay Manohar Tiwari
@vijaye9
Author | भारत की खोज में मेरे पांच साल
321 Following 2.6K Followers 2.1K Posts
Latest posts 5
गांवों में घर गिरने की कगार पर हैं। जंगल उग रहे हैं। दीवारें ढह रही हैं। दरवाजे किसी की प्रतीक्षा में हैं। मुझे संविधान सभा की गांवों पर वो बहस याद आती है जब डॉ आंबेडकर की एक टिप्पणी ने माहौल गरमा दिया था। गांव हमारे वीरान यूं ही नहीं हुए। बरबादी में बहुत हाथ है।
गांधी, जेपी, अटल, आडवाणी किसी विचार के साथ देश की एक राजनीतिक दिशा चाहते थे। कई दशक की यात्रा में वे पके-तपे थे। वे किसी अराजक भीड़ से अचानक नहीं निकले थे। लोकतंत्र में विचार ही महत्वपूर्ण है। व्यर्थ शोर और अराजकता नहीं।
देश को अराजकता से बचाना सर्वोपरि होना चाहिए। हम 140 करोड़ हैं। अराजकता हमें नष्ट ही करेगी। तब हो क्या रहा है? जब कोई मुद्दे नहीं होते तो नकली मुद्दों का शोर लाइए। व्यर्थ आक्रोश उत्पन्न कीजिए। इस फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर कौन हैं?
पुराने मंदिर, स्तंभ, स्तूप, शिलालेख सिर्फ़ पत्थरों की कारीगरी भर नहीं हैं। वे हमारे पूर्वजों का भव्य परिचय हैं। उन्होंने अपने समय की कहानियां लिख छोड़ी हैं। सामने से यूँ ही मत गुज़र जाइए। रुकिए। पढ़िए। वे क्या कह गए हैं।
(विरासत संरक्षण पर एम TEDxTalk में)
(विरासत संरक्षण पर एम TEDxTalk में)