Twitxy Saved

RSPrasad Office

@OfficeOfRSP

Office of @rsprasad
New Delhi, India ravishankarprasad.in Joined July 2017
2.3K Following 90K Followers 33K Posts

Latest posts 5

RSPrasad Office @OfficeOfRSP
Ravi Shankar Prasad Verified account @rsprasad Sep 29
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सार्वजनिक जीवन के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत आज फुलवारीशरीफ के नया टोला उच्च विद्यालय में आयोजित 'आँगन मिलन सेवा' कार्यक्रम में बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी के साथ सहभागिता की।

हमारी आँगनबाड़ी बहनें जिस समर्पण से हमारे नौनिहालों के पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार की नींव गढ़ रही हैं, वह 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने का सबसे बड़ा आधार है। आज आत्मीय संवाद कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया और बच्चों को पठन सामग्री भेंट की। इस दौरान आँगनबाड़ी केंद्र से लाभान्वित कई बहनों ने अपने सुखद अनुभव और बहुमूल्य सुझाव भी साझा किए।
View quoted post on X
RSPrasad Office @OfficeOfRSP
Ravi Shankar Prasad Verified account @rsprasad Sep 29
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज संसदीय क्षेत्र के पटना सिटी के वार्ड 54 में आयोजित ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं आशा बहनों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर लाभार्थी बहनों एवं आंगनबाड़ी दीदियों से आत्मीय संवाद किया तथा अंगवस्त्र व सम्मान पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
View quoted post on X
RSPrasad Office @OfficeOfRSP
Ravi Shankar Prasad Verified account @rsprasad Sep 29
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत संसदीय क्षेत्र अंतर्गत पटना सिटी के वार्ड 53 में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में हमारी कर्मठ आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं आशा बहनों को उनके समर्पण और सेवाभाव के लिए सम्मानित कर अभिनंदन किया।

आंगनबाड़ी बहनों से आत्मीय संवाद कर बच्चों के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा की। आंगनबाड़ी बहनें जिस मातृत्व भाव से हमारे नौनिहालों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और संस्कार की मजबूत नींव गढ़ रही हैं, वह राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी सेवा है।
View quoted post on X
RSPrasad Office @OfficeOfRSP
Ravi Shankar Prasad Verified account @rsprasad Sep 29
आज संसदीय क्षेत्र के पटना सिटी स्थित मेहंदीगंज मध्य विद्यालय में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में आंगनबाड़ी बहनों एवं मातृशक्ति के साथ आत्मीय संवाद किया।

हमारी आंगनबाड़ी बहनें जिस समर्पण और मातृत्व भाव से नौनिहालों के पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार की नींव गढ़ रही हैं, वह राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी सेवा है और नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य का आधार है।
View quoted post on X
RSPrasad Office @OfficeOfRSP
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
#HappyBdayPMModi
Ravi Shankar Prasad Verified account @rsprasad Sep 16
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।

आपने माँ भारती की सेवा को ही अपने जीवन का परम ध्येय बनाया है। बिना एक दिन की भी छुट्टी लिए, आपने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के नाम समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री के रूप में आपने गुजरात को विकास का मॉडल बनाया और आज उसी संकल्प के साथ आप भारत को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य की ओर तेज गति से ले जा रहे हैं। आपका सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पण की एक प्रेरणादायी गाथा है।

आपके नेतृत्व में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। पक्के मकान, हर घर बिजली, नल से जल, उज्ज्वला से धुआँ-मुक्त रसोई, आयुष्मान से स्वास्थ्य सुरक्षा और जनधन व डिजिटल इंडिया से सशक्तिकरण ने करोड़ों गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन लाया है। आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख ने आज भारत के मान-सम्मान और स्वाभिमान को नई ऊँचाई दी है।

पटना साहिब सहित पूरे बिहार को भी आपके नेतृत्व में विकास की नई गति मिली है। आधारभूत संरचना, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन के आपके संकल्प ने बिहार में विकास के प्रति एक नया विश्वास और नई आशा जगाई है।

आज अपने महान नेता को उनके जन्मदिवस के अवसर पर विनम्रता से प्रणाम करते हैं, बधाई देते है और अभिनंदन करते हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें ताकि आपके यशस्वी नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

#SevaSankalpAbhiyan
#AshirwadKaDiya
#HappyBdayPMModi
View quoted post on X