Twitxy Saved

श्री कृष्ण हरि

Verified account This account is verified. Learn more

@SriKrishnahari1

Indian Youth Congress .Enterpreneur,Fourth generation Congressi , Tweets are personal, RTs not endorsements.
New delhi Joined December 2012
526 Following 1.7K Followers 50K Posts

Latest posts 5

Pinned post

श्री कृष्ण हरि Verified account @SriKrishnahari1
नहीं रोहिणी जी, यहाँ आपकी बात तर्कसंगत नहीं लगती।

-:This may be an unpopular opinion:-

क्यों कोई इस आदमी का रिश्ता इन जातियों में करवाएगा? क्या दलितों से ब्राह्मण, राजपूत या गुर्जर परिवारों की बेटियों के विवाह नहीं हुए? क्या इन समुदायों के बेटों ने दलित बेटियों से विवाह नहीं किया? ऐसे हजारों उदाहरण हैं और लाखों में तब्दील होंगी भविष्य में क्योंकि हमारे पुरखो ने एक सकारात्मक सामाजिक न्याय की व्यवस्था बिना शोर मचाए लागू कर रखी है जो निरंतर अपना असर दिखा रही है।
लेकिन विवाह होना है तो लड़के-लड़की की इच्छा और सहमति से हो—जातीय ठेकेदारी से नहीं।
अंतर जातीय विवाहों में चुनौतियां कम हो रही हैं,जो केवल हंटर पटकने और हो हल्ले से समाप्त नहीं होंगी।एक दशक का समय और लगे शायद विमर्श से अंतरजातीय विवाहों को लेकर नाराज़गी और कुंठा खत्म होने में।कोई भी सामाजिक कुरीति एक दिन में खत्म नहीं होती।

रही घोड़ी चढ़ने की बात, तो बिहार आए। 100 शादियों में मैं इन जैसों को भोज खिलवाता हूँ, जहाँ पूरे धूमधाम से बारात आई और दूल्हा घोड़ी पर चढ़ा। समाज में तेजी से बदलाव हो रहे हैं और ये सभी महसूस भी कर रहे हैं।

लेकिन विमर्श को थोड़ा आगे बढ़ाते हैं।

पिछड़ी और दलित जातियों के भीतर मौजूद भेदभाव पर #भी बात होनी चाहिए। दलित समाज के भीतर भी जातियों के बीच श्रेष्ठता और न्यूनता की धारणाएँ मौजूद हैं। आंबेडकर छात्रावासों तक में बच्चे एक-दूसरे की जाति जानने के बाद कमरे साझा करने और साथ उठने-बैठने को लेकर भेदभाव करते हैं—इस पर भी विमर्श होना चाहिए।

और आरक्षण पर भी ईमानदार बहस होनी चाहिए। आरक्षण कोई अनंतकाल तक चलने वाली व्यवस्था नहीं है, न ही सरकार द्वारा दिया गया कोई संस्थागत favour है। यह ऐतिहासिक सामाजिक और संरचनात्मक असमानता को दूर करने का संवैधानिक साधन है।

लेकिन सवाल ये बनता है कि एक बार विधायक या सांसद बन जाने के बाद भी कोई नेता लगातार आरक्षण की राजनीतिक बैसाखी पर क्यों खड़ा रहे?

व्यवस्था ने आपको एक बार माननीय बना दिया—अगली बार सामान्य सीट से जीतकर आइए और सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत कीजिए। अगर उद्देश्य वास्तव में उत्थान है, तो अवसर जितने अधिक लोगों तक पहुँचेंगे, उतना ही बेहतर होगा।

चाहूँगा @BhimArmyChief इस बात की पहल करें, अगली बार किसी जेनरल सीट से चुनाव लड़े और किसी और दलित संवर्ग से आने वाले साथी को #नगीना से अवसर दें।
Rohini Singh Verified account @rohini_sgh Aug 25
And this reaction explains why caste remains relevant. A Dalit man merely speaks of marrying a Brahmin, Thakur or Gujjar woman and that triggers the privileged castes. Apparently even imagining an inter caste marriage can be treated as an affront to caste honour.
View quoted post on X
0 replies 0 reposts 12 likes 7.8K views View on X
श्री कृष्ण हरि Verified account @SriKrishnahari1
आदरणीय @santhoshadv जी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

युवा कांग्रेस में लंबे समय तक आपकी सक्रिय भूमिका, संगठन के प्रति समर्पण और संघर्षों का अनुभव अब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को और मजबूती प्रदान करेगा। विश्वास है कि आप नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे।

आपके सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ।
श्री कृष्ण हरि Verified account @SriKrishnahari1
आदरणीय @GauravPandhi जी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आपकी वैचारिक प्रतिबद्धता, संगठन के प्रति समर्पण और संघर्षशील नेतृत्व क्षमता निश्चित रूप से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी। नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।
श्री कृष्ण हरि Verified account @SriKrishnahari1
अग्रज @DrAjayKumarINC जी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।
एक युवा के संघर्ष और संगठनात्मक क्षमता पर भरोसा जताने के लिए नेतृत्व का हृदय से आभार।