Twitxy Saved

Chandra Shekhar Aazad

Verified account This account is verified. Learn more

@BhimArmyChief

Founder @BhimArmy_BEM, National President @AzadSamajParty, Member of Parliament - Nagina Loksabha Uttar Pradesh
Saharanpur, India facebook.com/BhimArmyOffici… Joined February 2018
120 Following 1.6M Followers 13K Posts

Latest posts 5

Chandra Shekhar Aazad Verified account @BhimArmyChief
ओडिशा के क्योंझर जिले के घाटशिपुरा (Ghasipura) थाना क्षेत्र के बसंतपुरा में संताल आदिवासी समुदाय का पारंपरिक धार्मिक पूजा स्थल स्थित है, जिसे जाहेर थान (Jaher Than) या जाहेरा (Jahera) कहा जाता है। 23 अक्टूबर 2026 को इसी पूजा स्थल को क्षतिग्रस्त करने, पूजा-अर्चना कर रहे लोगों के साथ मारपीट और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटना बेहद गंभीर, पीड़ादायक एवं चिंताजनक है।

ग्रामीणों के अनुसार, विरोध करने पर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के साथ भी मारपीट की गई। दो युवकों को मोटरसाइकिल से घसीटा गया। ग्रामीणों ने शिकायत करने पर राशन और सरकारी सुविधाएं बंद कराने की धमकी दिए जाने की बात भी कही है।

23 अक्टूबर को हुई इस गंभीर घटना के बाद कई दिनों तक FIR दर्ज नहीं की गई। न्याय की मांग को लेकर भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओडिशा टीम लगातार सक्रिय रही और पीड़ित अपने आदिवासी समाज के साथ खड़ी होकर 18 नवंबर 2026 को हुए लगभग 20 हजार लोगों के बड़े आंदोलन में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस व्यापक आंदोलन के बाद FIR दर्ज की गई, लेकिन अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद चिंताजनक है। आखिर पीड़ित आदिवासी समाज को अपनी शिकायत पर FIR दर्ज कराने के लिए इतने बड़े आंदोलन के लिए मजबूर क्यों होना पड़ा?

हम @CMO_Odisha से मांग करते हैं कि:
1. बसंतपुरा की घटना की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराई जाए।
2. सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
3. SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम सहित संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
4. पीड़ित आदिवासियों और गवाहों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
5. संताल समाज के पारंपरिक धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
6. जाहेर थान जैसे पारंपरिक धार्मिक स्थलों को सरकारी संरक्षण एवं औपचारिक मान्यता दी जाए।
7. आदिवासी समाज की पारंपरिक माझी-परगना व्यवस्था को मान्यता प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

@MohanMOdisha
1:55
14 replies 119 reposts 388 likes 13K views View on X
Chandra Shekhar Aazad Verified account @BhimArmyChief
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की श्रद्धेय माता जी श्रद्धेया सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।

इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री जी एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं। मां को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। प्रकृति शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

भावभीनी श्रद्धांजलि एवं विनम्र नमन!

@myogiadityanath
39 replies 234 reposts 2.5K likes 62K views View on X
Chandra Shekhar Aazad Verified account @BhimArmyChief
राजस्थान के बाड़मेर जिले के खानियानी गांव निवासी 18 वर्षीय तगाराम मेघवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का खुलासा करीब एक साल बाद होना बेहद दुखद और चिंताजनक है।

मजदूरी करने गुजरात के सूरत गए तगाराम 28 सितंबर 2025 को लापता हो गए थे। परिजनों के अनुसार, फैक्टरी के CCTV फुटेज में ठेकेदार रमेश कुमार और तेजाराम द्वारा उनके साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई थी। 7 एवं 14 नवंबर 2025 को बाड़मेर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई। पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर पिता हरचन्दराम ने माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। 2 जनवरी 2026 को न्यायालय के आदेश पर गडरारोड थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।

अब करीब एक साल बाद पुलिस ने परिवार को फोटो दिखाकर बताया कि तगाराम का शव गुजरात के अंकलेश्वर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था और उसे अज्ञात मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। हैरानी की बात है कि शव मिलने और अंतिम संस्कार किए जाने के बावजूद पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को नहीं दी।

परिजनों ने कार्यस्थल पर प्रताड़ना और तगाराम की मौत की परिस्थितियों पर गंभीर संदेह जताया है। जिन ठेकेदारों और अन्य लोगों पर तगाराम के साथ मारपीट एवं प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं, उनके विरुद्ध पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, यह पुलिस व्यवस्था और जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक गरीब पिता अपने बेटे को तलाशता रहा और उसे बेटे की मौत की खबर तक समय पर नहीं दी गई।

केंद्र सरकार, राजस्थान एवं गुजरात सरकार से मांग है कि पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कराई जाए, संबंधित पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

इस दुख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रकृति परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। तगाराम को न्याय दिलाने की लड़ाई में हम परिवार के साथ खड़े हैं।

@mygovindia
@RajGovOfficial
@RajCMO
@CMOGuj

#JusticeForTagaramMeghwal
#तगाराम_मेघवाल_को_न्याय_दो
40 replies 381 reposts 1.4K likes 47K views View on X
Chandra Shekhar Aazad Verified account @BhimArmyChief
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व (24 नवंबर) का सार्वजनिक अवकाश पुनः बहाल करने एवं गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस (14 दिसंबर) का अवकाश यथावत रखने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को पत्र लिखा।
@UPGovt
@CMOfficeUP
18 replies 132 reposts 448 likes 22K views View on X
Chandra Shekhar Aazad Verified account @BhimArmyChief
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, सामाजिक परिवर्तन मोर्चा न किसी की बी-टीम है और न किसी के इशारे पर राजनीति करता है। हमारी अपनी विचारधारा, अपना संघर्ष और स्वतंत्र राजनीतिक पहचान है। हमारा उद्देश्य बहुजन समाज के हक, सम्मान और सत्ता में हिस्सेदारी सुनिश्चित करना है।

सामाजिक परिवर्तन मोर्चा किसी दल की बी-टीम नहीं, बल्कि बहुजन समाज और महान जनता की टीम है। हमें किसी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं। हमारा राजनीतिक भविष्य जनता तय करेगी, सत्ता में बैठे लोग नहीं।

और हाँ, अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए दूसरों पर बी-टीम का ठप्पा लगाने के बजाय आप बिजनौर से चुनाव लड़िए, आपका स्वागत है।

#26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
#सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा
#SamajikParivartanMorcha #मिशन_2027
Yogi Adityanath Verified account @myogiadityanath 2d
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर अपनी बी-टीम के रूप में हैदराबाद के मौलाना और चंद्रशेखर को मैदान में उतारा है...
View quoted post on X