अण्डमान तथा निकोबार द्वीपसमूह के लिए ऐतिहासिक क्षण!
पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, दिनांक 01.11.2026 को गराचरमा के कामराज नगर में भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक (ETT) के माध्यम से संघ राज्यक्षेत्र की पहली मादा बछिया ‘श्री’ का जन्म हुआ।
यह उन्नत प्रजनन तकनीक नेशनल डेयरी सर्विसेज (NDS) द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे द्वीपसमूह में आधुनिक पशु प्रजनन तकनीकों का लाभ मिल रहा है।
जन्म के समय 21.3 किलोग्राम वजन वाली बछिया एवं उसकी माँ दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं। इस सुखद अवसर पर उन्हें पशु पोषण किट एवं गुड़ भेंट कर शुभकामनाएँ दी गईं।
यह उपलब्धि अण्डमान तथा निकोबार द्वीपसमूह में उन्नत प्रजनन तकनीकों को बढ़ावा देने, पशुधन की नस्ल सुधारने तथा दुग्ध उत्पादन में वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक कदम है।
‘श्री’ का जन्म केवल एक नई शुरुआत नहीं, बल्कि द्वीपसमूह में आधुनिक पशुपालन एवं आत्मनिर्भर डेयरी क्षेत्र के विकास की नई उम्मीद है।
@Dept_of_AHD @MediaRN_ANI @LG_ANI_DrDinesh @GyaneshBharti1